फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Keep in mind... choose schools according to marks, not your choice

Chandigarh News: ध्यान रखें... अपनी पसंद नहीं, अंकों के अनुसार करें स्कूलों का चयन

Thu, 25 May 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Keep in mind... choose schools according to marks, not your choice
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण पत्र भरते समय विद्यार्थी दाखिले के लिए स्कूल चुनने से पहले संबंधित स्कूल की पिछले वर्ष की कटऑफ लिस्ट जरूर देख लें। पत्र भरने में विद्यार्थियों की सहायता के लिए शिक्षा विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सोमवार दोपहर दो बजे अपनी वेबसाइट पर 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया है। 200 रुपये के रजिस्ट्रेशन को विद्यार्थी एक बार ही भर सकते हैं। इसके साथ ही विभाग ने वेबसाइट पर पत्र भरने के निर्देश, प्रोस्पेक्टस, सत्र 2022-23 की दाखिला की कटऑफ, स्कूल के अनुसार उपलब्ध संकाय और सीटें और अकादमिक हेल्पलाइन नंबर आदि दी है।
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है अंकों के अनुसार स्कूल चुनना

चंडीगढ़ के कुछ गिने-चुने स्कूलों में अधिकतर विद्यार्थी दाखिला लेने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह से उनकी कटऑफ बहुत ज्यादा चली जाती है। ऐसे में सबसे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी ही उन स्कूलों में दाखिला ले पाते हैं। जीएमएसएसएस-8 की बात करें तो साइंस संकाय में पिछले सत्र में 81.6 प्रतिशत कटऑफ गई थी और इससे कम अंक प्राप्त करने वालों काे दाखिला नहीं मिल पाया था। शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट https://nltchd.info/utcouns/cutoff_2022.aspx पर सत्र 2022-23 में संकाय अनुसार स्कूलों की कटऑफ डाली है। विद्यार्थी इसे देखकर पसंद के अनुसार स्कूल चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे भरें रजिस्ट्रेशन फॉर्म

विद्यार्थी एक बार ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं इसलिए उसमें अपनी सही जानकारी डालें। वेबसाइट पर पहले रजिस्टर करना होगा, जिसमें फोन नंबर, आधार कार्ड, 10वीं का रोल नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। रजिस्ट्रेशन करने के बाद क्रिएट लॉगिन में जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी। इसमें विद्यार्थी को 10वीं के अंक और अपनी पसंद के कम से कम 10 स्कूलों को क्रम अनुसार भरना होगा। फॉर्म में स्कैन किए दस्वावेज जमा करवाने होंगे और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

अंकों के अनुसार कम से कम इतने स्कूल चुनना अनिवार्य
10 स्कूल : 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक पर
15 स्कूल : 80-90 प्रतिशत अंक तक
20 स्कूल : 60-80 प्रतिशत अंक तक
25 स्कूल : 59 प्रतिशत और उससे कम अंक पर


दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी विशेष तिथियां

चार जून रात 11.59 तक भर सकते हैं रजिस्ट्रेशन फॉर्म।
नौ जून दाेपहर एक बजे सामान्य मेरिट लिस्ट होगी जारी
- कोई भी आपत्ति होने पर नौ से 10 जून दोपहर एक बजे तक इस ईमेल admissionxiut@gmail.com पर जता सकते हैं आपत्ति
- 20 जून सुबह साढ़े 11 बजे विद्यार्थियों को होंगे स्कूल और संकाय आवंटित
- 21 से लेकर 23 जून तक होंगे स्कूलों में दस्तावेज सत्यापित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed