फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kd chaudhry step down from post of chairman

पॉवरकाम के CMD ने दिया इस्तीफा, अब वेणु प्रसाद ने संभाली कमान

Thu, 30 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 30 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
kd chaudhry step down from post of chairman
केडी चौधरी ने दिया इस्तीफा
पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड के सीएमडी इंजीनियर केडी चौधरी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी जगह प्रिंसिपल सेक्रेटरी पावर और ट्रांसको के सीएमडी वेणु प्रसाद को पावरकाम के सीएमडी का एडिशनल चार्ज दिया गया। पीएसईबी इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने इसका स्वागत किया है। एसोसिएशन के चेयरमैन इंजीनियर बलदेव सिंह सरां का कहना है कि इंजीनियर केडी चौधरी के जाने से पॉवरकाम में चल रहे जंगल राज का खात्मा हो गया है।
विज्ञापन


पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार आने के बाद से पीएसईबी इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने इंजीनियर केडी चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। एसोसिएशन मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर इंजीनियर चौधरी के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की अनियमितताएं होने की शिकायत की थी। वहीं इंजीनियर केडी चौधरी को पूर्व बादल सरकार की ओर से दी गई एक्सटेंशन को गैरकानूनी बताते हुए इसे रद करने की मांग की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन को भेजे गए पत्र में एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर बलदेव सिंह और महासचिव अजयपाल सिंह अटवाल ने कहा था कि पूर्व बादल सरकार ने सीएमडी के पद की रिटायरमेंट आयु सीमा सही प्रक्रिया के मुताबिक नहीं बढ़ाई थी। सीएमडी के रिटायरमेंट की तारीख चुनाव आचार संहिता में पड़ती थी, इसीलिए इंजीनियर चौधरी को उनके ओहदे पर बनाए रखने के लिए रिटायरमेंट की आयु सीमा 65 से 67 साल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की ओर से बनाए जा रहे दबाव के चलते कैप्टन सरकार ने हाल ही में कैबिनेट की बैठक में फैसला किया था कि पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड के सीएमडी की योग्यता और इस पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया को रेशनेलाइज किया जाएगा। इसी बीच बुधवार को इंजीनियर केडी चौधरी ने पॉवरकाम के सीएमडी पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह प्रिंसिपल सेकेटरी पावर एवं सीएमडी ट्रांसको वेणु प्रसाद को पॉवरकाम के सीएमडी पद का भी एडिशनल चार्ज दे दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed