फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   KBC contestant Aakash Garg share his story of success

पेक के स्टूडेंट ने केबीसी में जीते साढ़े 12 लाख, बोले- म्यूचुअल फंड में करूंगा निवेश

Wed, 23 Oct 2019 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
KBC contestant Aakash Garg share his story of success

सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में इलेक्ट्रॉनिक्स के चौथे वर्ष के छात्र आकाश गर्ग (21 वर्ष) ने कौन बनेगा करोड़पति के 11वें में सीजन में साढ़े 12 लाख रुपये जीते हैं। आकाश ने जीतने के बाद कहा कि वह इन पैसों को म्यूचुअल फंड और एफडी में निवेश करेंगे। हालांकि, उनका लक्ष्य एक आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना है।

विज्ञापन


आकाश ने बताया कि वह मूलत: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। शुरुआत की पढ़ाई उन्होंने वहीं से की है। जेईई की परीक्षा में 14,390वां रैंक आने के बाद उनका दाखिला चंडीगढ़ के पेक में हुआ। उनके पिता मुजफ्फरनगर में एक बिजनेसमैन हैं। आकाश ने बताया कि केबीसी में जाने के बाद से ही दोस्तों और रिश्तेदारों की बधाइयां आने लगी थीं। 
विज्ञापन


साढ़े 12 लाख जीतने के बाद उनके दोस्त भी काफी खुश हैं। कॉलेज के प्रोफेसरों ने भी उन्हें इस जीत के लिए बधाई दी है। आकाश ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि वह इससे ज्यादा पैसे जीतकर आएंगे, लेकिन कुछ स्टेज पर गलतियां हुईं, जिसकी वजह से वह साढ़े 12 लाख रुपये ही जीत पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि सेट पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपने जवानी के समय के स्ट्रगल के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि जब ग्रेजुएशन के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी तो किस तरह से उनके पिता ने उनका ढांढस बंधाया। अमिताभ बच्चन ने आकाश को केबीसी के सेट पर एक कविता भी सुनाई।

हॉट सीट के लिए ऐसे हुआ आकाश का चयन
आकाश ने बताया कि केबीसी के लिए उन्होंने टीवी पर आने वाले प्रश्नों का जवाब दिया, जिसके बाद 3 मई को उन्हें पहली कॉल आई। इसके बाद उनका टेलिफोनिक इंटरव्यू हुआ, जिसमें उनसे 3 सवाल पूछे गए। इसके बाद ग्राउंड ऑडिशन के लिए लखनऊ बुलाया गया। जहां पर उनसे कागज पर सवाल पूछे गए।

इसके अलावा पर्सनैलिटी टेस्ट, पेपर टेस्ट और फिर आखिर में इंटरव्यू लिया गया। कुल 4 राउंड के बाद उनका सिलेक्शन फास्टर फिंगर फर्स्ट के लिए हुआ। इसके लिए उन्हें कॉल 26 सितंबर को आई। 6 अक्तूबर को उन्हें मुंबई बुलाया गया और 10 अक्तूबर को वह साढ़े 12 लाख रुपये जीतकर चंडीगढ़ वापस लौट आए, लेकिन उन्हें किसी को भी बताने से मना किया गया था, इसलिए उन्होंने इतने दिनों तक अमाउंट के बारे में किसी को नहीं बताया।

बड़ा अमाउंट जीतने से इस वजह से चूक गए आकाश
आकाश ने बताया कि हॉट सीट पर बैठने के बाद वह काफी नर्वस हो गए, जिसके बाद शुरुआत के ही एक प्रश्न में उन्होंने ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि वह सवाल काफी आसान था, लेकिन नर्वस होने की वजह से वह थोड़े कंफ्यूज हो गए, जिसकी वजह से उन्हें ऑडियंस पोल का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, इसके बाद वह काफी अच्छा खेले। 

आखिर के एक सवाल में उन्होंने एक्सपर्ट एडवाइज ली। एक्सपर्ट एडवाइज में उन्हें उम्मीद थी कि वह एक सवाल का सही जवाब जरूर देंगे लेकिन उम्मीद के मुताबिक उल्टा हुआ और एक्सपर्ट सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए, जिसकी वजह से वह एक बड़ा अमाउंट जीतने से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed