फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kashmiri student died in suspicious conditions in derabassi of mohali

डेराबस्सी में कश्मीरी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन बोले- मारपीट की गई, जिससे मौत हुई

Tue, 16 Jul 2019 02:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Jul 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
kashmiri student died in suspicious conditions in derabassi of mohali
फाइल फोटो
कश्मीरी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से मौत के असली कारणों की जांच करने की मांग की है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान नदीम शाह (21) निवासी गांव तरगाई थाना बुद्वल जिला राजौरी हाल निवासी किराएदार ग्रीन इस्टेट बरवाला रोड डेराबस्सी के रूप में हुई।
विज्ञापन


नदीम बरवाला देवी दयाल कॉलेज में नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। नौ जुलाई को तहसील सड़क पर नदीम शाह की आल्टो कार की चपेट में आने से कुलदीप सिंह हंस निवासी डेराबस्सी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा इतना खतरनाक था कि नदीम कार से कुलदीप को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने कश्मीरी होने के कारण उनके बेटे से मारपीट की।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने मौके की वीडियो भी बनाई है, जिसमें वह बार बार सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहा है। वीडियो में बेहोशी की हालत में दिख रहे नदीम को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत की गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। 11 जुलाई को उपचार के दौरान नदीम की मौत हो गई। नदीम के चाचा जमाल शाह ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे की मौत भीड़ द्वारा पीटने से हुई है। उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की, जिसके मुताबिक घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए थे जिन्होंने कथित तौर पर नदीम के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि नदीम के शव का तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। आईओ एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शव पर कोई गहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, लेकिन परिजनों की आरोपों को देखते हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed