फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karva Chauth: Give a moon-like gift to your moon, love will be deeper

करवा चौथ : अपनी चांद को दीजिए चांद सा तोहफा, प्यार होगा और गहरा

Wed, 12 Oct 2022 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Give a moon-like gift to your moon, love will be deeper
सेक्टर-22 स्तिथ आर्चिज नामक दुकान पर करवाचौथ रखे करवाचौथ के अवसर पर बेचने के लिए रखे हुए उपहार। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पति-पत्नी के प्यार और समर्पण के प्रतीक करवा चौथ महापर्व वीरवार को है। करवा चौथ पर जहां एक ओर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए वत्र रखेंगी वहीं पति प्यार जताने के लिए अपनी चांद को चांद सा तोहफा देंगे। उस पल को खास बनाने के लिए पतियों को कुछ स्पेशल की तलाश है। उनकी इस तलाश को पूरा करने के लिए बाजार ने उपहार के ढेरों विकल्प पेश किए हैं। इस बार करवा चौथ के आकर्षक कार्ड के साथ ही कस्टमाइज उपहार की भरमार है। कोई पत्नी के नाम का डिजाइनल पेंडेट की खरीद कर रहा है तो कोई कस्टमाइज ज्वेलरी।
विज्ञापन

सेक्टर-22बी स्थित आर्चीज गैलरी के बबलू ने बताया कि करवा चौथ पर कार्ड देने का चलन काफी पुराना है लेकिन उसके खरीदारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कार्ड को सहेजकर रखने का शौक इस उपहार की डिमांड को बढ़ाने का मुख्य कारण हैं। कई खरीदार वर्षों पुराने हैं। वहीं लव लेटर कार्ड विद मैसेज को भी पसंद किया जा रहा है। पिंक टैडी विद हार्ट, डिजाइनर रिस्ट वॉच, मेकअप किट, राशि के अनुसार उपहार और नाम वाले पेंडेंट की डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन

ये उपहार भी कर सकते हैं भेंट
ट्रेडिशनल साड़ी करें गिफ्ट
हिंदू धर्म में पत्नी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है जो आपके घर में धन और खुशियां लाती है। करवा चौथ पर पत्नी को उपहार में ट्रेडिशनल साड़ी दे सकते हैं। यह एक ऐसा तोहफा है जिसे आपकी पत्नी सालों तक सहेज कर रख पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ पर पत्नी को गहने उपहार में दें
आभूषण हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद होते हैं। यह सबसे अनूठा और उत्तम उपहारों में से एक है। करवा चौथ पर अपनी पत्नी को गहने गिफ्ट करें। इसे पार्टी, शादी, सगाई, सालगिरह या वेलेंटाइन डे जैसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। आप कई प्रकार की किस्मों में से चुन सकते हैं जैसे कि दिल के आकार का पेंडेंट पेयर, एक सिग्नेचर स्टाइल नेम नेकलेस या एक कस्टमाइज्ड डबल नेम पेंडेंट।
लाल गुलाब के साथ चॉकलेट्स
करवा चौथ पर पत्नी को खूबसूरत गुलाब और चॉकलेट गिफ्ट करने का आइडिया भी जबरदस्त है। करवा चौथ पर चॉकलेट की मिठास आपके वैवाहिक जीवन में एक्स्ट्रा मिठास घोलने का काम करेगी। इस स्पेशल डे पर पत्नी को कुछ चॉकलेट के साथ लाल गुलाब या अन्य फूलों का एक खूबसूरत बुके गिफ्ट करें। निश्चित रूप से ऐसा गिफ्ट उनके लिए यादगार बन जाएगा।
हाथ से लिखा पत्र प्यार को बनाएगा और भी गहरा
व्हाट्सएप और टेक्स्टिंग के युग में आपके हाथों से लिखे पत्र का मूल्य बहुत अधिक हो जाता है। यह करवा चौथ पर देने के लिए विशेष उपहारों में सबसे अच्छा है। इस पत्र में अपने दिल की बात लिखें। अपना प्यार जताएं और उनकी अहमियत बताएं। पत्नी जब भी पत्र पढ़ेगी, उसे अपने पति के प्रेम का आभास होगा जो आप दोनों के रिश्ते को और भी ज्यादा गहरा बनायेगा।

खूबसूरत मेमोरी वाला गिफ्ट उपहार में दें
खूबसूरत मेमोरी को ताजा करने वाला गिफ्ट भी इस करवा चौथ पर पत्नी को देने के लिए बेहतरीन उपहार हो सकता है। सबसे पसंदीदा फोटो का चयन करें और एक सुंदर मेमोरी बुक बनाएं। इसमें आप दिल को छू लेने वाले संदेश भी जोड़ सकते हैं। विशेष आयोजनों जैसे आपकी शादी, इंगेजमेंट आदि की तस्वीरों को अलग-अलग बांट कर कोलाज का रूप भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed