फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, Construction Work Starts by India in Dera Baba Nanak of Punjab

करतारपुर कॉरिडोरः भारत की तरफ से भी डेरा बाबा नानक में शुरू हुआ निर्माण कार्य, मौजूद रहे अफसर

Mon, 18 Mar 2019 02:02 PM IST
ajay kumar आर. रघुवंशी, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
आर. रघुवंशी, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Mar 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, Construction Work Starts by India in Dera Baba Nanak of Punjab
करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कार्य

कस्बा डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर के अधीन आती इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का निर्माण कार्य ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारे के साथ सोमवार को शुरू कर दिया गया। एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरनजीत सिंह ढिल्लों सुबह लैंड पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ जीरो लाइन पर पहुंचे। इस दौरान वहां सिख संगत भी मौजूद थी। सभी ने जयकारा लगाया और फिर जेसीबी मशीन से रस्मी तौर पर जमीन खोदी गई। इस दौरान प्रसाद भी बांटा गया। 

विज्ञापन


पहले दिन करीब दो जेसीबी काम में लगी रहीं और इस दौरान खेतों से गेहूं की फसल काटने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। वहीं सोमवार को निर्माण कार्य की शुरुआत होने के बाद जीरो लाइन पर कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पहुंचे और खुशी व्यक्त की। 

विज्ञापन

डेरा बाबा नानक के एसडीएम गुरसिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) डेरा बाबा नानक में बनना था। उसके लिए 50 एकड़ रकबा एक्वायर किया गया है। जमीन एक्वायर के संबंध में सोमवार सुबह किसानों से मीटिंग की गई है और किसानों ने भी उनको अपनी सहमति दी है कि कॉरिडोर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। सोमवार को लैंड पोर्ट अथॉरिटी की टीम ने आज निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भारत और पाकिस्तान की टीमों द्वारा की जाने वाली मीटिंग में कॉरिडोर को लेकर टेक्निकल मामलों पर चर्चा की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि किसानों के साथ बैठकें चल रही हैं। कुछ किसानों ने उनको नुकसान के क्लेम दिए हैं। उन्होंने बताया कॉरिडोर के लिए तीन गांव का रकबा एक्वायर हो रहा है, जिसमें गांव जोडियां खुर्द, चंदू नंगल और पखोके डेरा बाबा नानक शामिल है।

 लैंड पोर्ट अथॉरिटी के मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि आईसीपी के लिए 50 एकड़ जमीन एक्वायर कर ली गई है। किसानों की जमीन का मूल्य डेरा बाबा नानक का सिविल प्रशासन ही तय करेगा।

16 एकड़ जमीन बिना शर्त दी: लक्खा सिंह

जिस जमीन पर सोमवार को निर्माण कार्य शुरू किया गया है, उसके मालिक पूर्व सरपंच किसान लक्खा सिंह गांव पखोके टाहली साहिब डेरा बाबा नानक का रहने वाला है और उसने अपनी 16 एकड़ जमीन बिना किसी शर्त पंजाब सरकार और लैंड पोर्ट अथॉरिटी को दे दी है। वहीं लक्खा सिंह का कहना है कि वह अपनी खुशी से अपनी जमीन कॉरिडोर के लिए दे रहे हैं। प्रशासन उसे जो चाहे उसे मुआवजा दे, उसे मंजूर होगा। 

सरकार कम मुआवजा नही देगी: रंधावा
कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अन्य किसान भी लक्खा सिंह से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा वह यह अन्य किसानों का विश्वास दिलाते हैं कि केंद्र और सूबा सरकार किसी भी किसान को कम मुआवजा नही देगी। हर किसान को योग्य मुआवजा दिया जायेगा। कॉरिडोर में अगर सबसे ज्यादा रकबा लक्खा सिंह के परिवार का आ रहा है। रंधावा ने कहा कि पाकिस्तान को पासपोर्ट की शर्त को खत्म करना चाहिए।

जमीन की कीमत पर कुछ साफ नहीं: सूबा सिंह
किसान बचाओ कमेटी के उप प्रधान सूबा सिंह ने बताया कि अभी तक किसानों के जमीन के उचित मूल्य को लेकर कुछ साफ तौर पर निश्चित नही हो पाया है। सूबा सिंह ने बताया कि वह एसडीएम को जमीन के उचित मूल्य को लेकर मिले हैं और एसडीएम ने जमीन के मुआवजा राशि पर दोबारा रिव्यू करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed