{"_id":"68f13f818cd6632a340d92fb","slug":"karnataka-chief-minister-siddaramaiah-invited-to-attend-the-350th-martyrdom-commemoration-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-847020-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिया निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिया निमंत्रण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने वीरवार को बंगलूरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर उन्हें अगले महीने आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को धार्मिक आयोजनों के बारे में अवगत कराया। साथ ही इस अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का विवरण भी साझा किया। कैबिनेट मंत्रियों ने बताया कि स्मृति समारोह 25 अक्तूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ आरंभ होंगे और उसी शाम गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।
राज्य सरकार 1 से 18 नवंबर तक सभी 23 जिलों में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित करेगी, जबकि गुरु साहिब की चरण छोह प्राप्त 130 स्थलों पर कीर्तन दरबार और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ इस दौरान रक्तदान शिविर, अंगदान अभियान और 3.5 लाख पौधे लगाने का भी अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
सिद्धारमैया ने कहा कि गुरु तेग बहादर जी की शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को समानता, सहिष्णुता और आत्म-बलिदान का संदेश देती रहेंगी। उन्होंने समारोहों की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।