फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kargil Hero used to handle social work in Vikram Batra College

Chandigarh: सामाजिक कामों में भी आगे रहते थे कारगिल के हीरो परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा

Tue, 26 Jul 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 02:12 AM IST
सार

एनएसएस और एनसीसी के युवाओं को कारगिल के वीरों की शौर्य गाथाएं सुनाई जाती हैं। पिछले साल डीएवी कॉलेज ने विक्रम बत्रा के जीवन परिचय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक में चर्चा भी की थी।

विज्ञापन
Kargil Hero used to handle social work in Vikram Batra College
कैप्टन विक्रम बत्रा। - फोटो : फाइल

विस्तार

कारगिल युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहते थे। युवाओं के प्रेरणास्रोत विक्रम बत्रा चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज-10 में पढ़ते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।  कॉलेज के प्रोफेसर रविंदर ने बताया कि विक्रम बत्रा ने कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। इस दौरान वे यूथ सर्विस क्लब के अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन


ट्रैकिंग, हाइकिंग जैसी गतिविधियों में अव्वल रहने के साथ वे सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे। सीडीएस के लिए तैयारी भी इन्हीं दिनों में की थी। इसके बाद उन्होंने एमए अंग्रेजी में पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। पीयू के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अक्षय ने बताया कि विक्रम ने एमए विभाग से पूरी नहीं की थी। आर्मी में चयन के बाद उन्होंने डिग्री बीच में छोड़ दी और सेना में चले गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि एनएसएस और एनसीसी के युवाओं को कारगिल के वीरों की शौर्य गाथाएं सुनाई जाती हैं। पिछले साल डीएवी कॉलेज ने विक्रम बत्रा के जीवन परिचय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक में चर्चा भी की थी। विक्रम के अभिभावक भी कारगिल वीरों का जिक्र स्कूल की किताबों में करने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर जवानों की शहादत से प्रेरणा लेते हैं युवा

सेक्टर-10 डीएवी कॉलेज में अकादमिक दफ्तर की बिल्डिंग शौर्य भवन में प्रवेश करते ही कारगिल युद्ध में शहादत देने वाले विक्रम बत्रा के साथ देश के लिए कुर्बानी देने वाले अन्य शहीदों की प्रतिमा लगी हुई है। इसी हॉल में किसी भी काम के लिए दफ्तर आने वाले छात्रों के लिए बैठक बनाई हुई है जिससे छात्र कॉलेज से निकले वीर-जवानों के बारे में जाने और उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर देश हित के कार्यों के लिए आगे आएं। इन वीर जवानों की शौर्य गाथाएं आज भी कॉलेज के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed