फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karan's dreams got wings, he got a chance to become a flying officer in the Air Force

Chandigarh News: करण के सपनों को लगे पंख, एयरफोर्स में मिला फ्लाइंग ऑफिसर बनने का मौका

Mon, 23 Jun 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Karan's dreams got wings, he got a chance to become a flying officer in the Air Force
चंडीगढ़। सेक्टर-49 की पीजीआई सोसाइटी के रहने वाले करण शर्मा ने अपने बचपन के फ्लाइंग ऑफिसर बनने के सपने को सच कर दिखाया है। इससे उनके सपनों को पंख लग गए हैं। अब करण ऑल इंडिया रैंक-71 के साथ एएफसीएटी (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) पास कर हैदराबाद के डुंडीगुल एयरफोर्स एकेडमी में फ्लाइंग ऑफिसर की 18 महीने की ट्रेनिंग के लिए रवाना होेंगे।
विज्ञापन

करण के पिता राजीव शर्मा ने बताया कि वह मूलरूप से नयागांव निवासी हैं। आठवीं कक्षा के बाद ही करण सैनिक स्कूल कपूरथला में दाखिला लेना चाहता था, वहां उसने मेरिट में 5वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन केवल चार जनरल सीटें होने के कारण उनका नाम चयनित नहीं हो सका। तब से करण ने ठान लिया था कि वह एक दिन डिफेंस फोर्सेस का हिस्सा जरूर बनेंगे। करण ने चंडीगढ़ के जीएमएसएसएस-16 से 10वीं और फिर पंजाब सरकार द्वारा संचालित मोहाली के महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की। यहां से उसकी डिफेंस ट्रेनिंग की असली नींव पड़ी। 12वीं के बाद कई बार एसएसबी इंटरव्यू में अंतिम दौर तक पहुंचने के बावजूद सिलेक्शन नहीं हो पाया, लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसने डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 से ग्रेजुएशन के दौरान एनसीसी जॉइन की और विभिन्न क्लबों और युवा संसद जैसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान वह प्रधानमंत्री की भूमिका में भी नजर आया। करण ने पंजाब यूनिवर्सिटी के डिफेंस स्टडीज डिपार्टमेंट से पोस्ट ग्रेजुएशन भी शुरू की। अब परीक्षा में सफलता और मेडिकल/इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी करने के बाद करण भारतीय वायुसेना की वेपन्स सिस्टम ब्रांच में फ्लाइंग ऑफिसर की ट्रेनिंग के लिए डुंडीगुल एयरफोर्स एकेडमी में शामिल होने जा रहे हैं। करण के पिता राजीव शर्मा इंफोसिस लिमिटेड में हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed