फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karandeep became the winner of PGTI Players Golf Championship -2020

गोल्फर करनदीप ने पाया यह मुकाम

Thu, 12 Nov 2020 11:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Karandeep became the winner of PGTI Players Golf Championship -2020
ट्रॉफी जीतने के बाद दादा के साथ गोल्फर करनदीप कोचर। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर के गोल्फर करनदीप कोचर ने पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप-2020 का खिताब जीतकर दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। पिछले साल वह इस टूर्नामेंट के उपविजेता थे। कोलकाता के सुनित चौरसिया ने उपविजेता ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का आखिरी राउंड वीरवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के गोल्फ कोर्स पर खेला गया। पिछले तीन दिन से करनदीप कोचर लगातार नंबर एक पोजीशन पर चल रहे थे। यहीं लय उन्होंने फाइनल राउंड में भी जारी रखी। उन्होंने देश के टॉप गोल्फर्स को पीछे छोड़ते हुए कुल 69 कार्ड खेलते हुए विजेता ट्राफी जीती। इस जीत के साथ ही करनदीप कोचर को 4 लाख 85 हजार रुपये की ईनामी राशि भी मिली। इसी के साथ ही करनदीप कोचर पीजीटीआई की मेरिट लिस्ट में 7वें पायदान से दूसरे नंबर पर जा पहुंचे। कोलकाता के सुनित चौरसिया कुल 62 का कार्ड खेलते हुए उपविजेता बने। चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा तीसरे, युवराज सिंह चौथे और आदिल बेदी दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस जीत के लिए किया लंबा अभ्यास
विजेता बनने के बाद करनदीप कोचर ने कहा कि पिछले साल अपने इसी होम कोर्स पर उपविजेता रहा था। उस समय ही तय कर लिया था कि अगले टूर्नामेंट को हर हाल में जीतकर दिखाना है। इसके लिए कड़ा अभ्यास मेरे काम आया। आखिर में अपने होम कोर्स पर जीतना काफी सुखदायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेशनल के तौर पर पहला खिताब
21 वर्ष के करनदीप कोचर का यह पीजीटीआई का दूसरा खिताब रहा। प्रोफेशनल गोल्फर के तौर पर यह उनका पहला खिताब रहा। पीजीटीआई का पहला खिताब उन्होंने अमेच्योर गोल्फर के तौर पर 2016 में जीता था। अब प्रोफेशनल गोल्फर बनने के बाद यह उनके कॅरिअर का पहला खिताब रहा।

टूर्नामेंट में टॉप गोल्फर्स ने की शिरकत
टूर्नामेंट में राशिद खान, उदयन, खालिन जोशी, चिंगारप्पा, शमीम खान, विराज, वीर अलहावत जैसे टॉप गोल्फर्स ने शिरकत की। वहीं चंडीगढ़ से प्रोफेशनल गोल्फर्स में अक्षय शर्मा, अजितेष संधू, आदिल बेदी, अमृत लाल, करनदीप कोचर ने टूर्नामेंट खेला।

शॉट लगाते गोल्फर करनदीप कोचर। सभी फोटो : अजय वर्मा

शॉट लगाते गोल्फर करनदीप कोचर। सभी फोटो : अजय वर्मा- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed