फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kapurthala Police seized property of drug smuggler

Kapurthala: कपूरथला जेल में बंद नशा तस्कर की एक करोड़ की प्रॉपर्टी पुलिस ने की सीज, घर के बाहर लगाया नोटिस

Tue, 23 Jul 2024 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 01:01 PM IST
सार

गांव बूटा के नशा तस्कर गुजराल सिंह उर्फ जोगा वासी बूट के खिलाफ थाना सुभानपुर में विभिन्न मामले दर्ज है। तस्कर गुजराल की संपत्ति की कीमत 1.14 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Kapurthala Police seized property of drug smuggler
नशा तस्कर की प्रॉपर्टी सीज - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के भुलत्थ में नशे के लिए बदनाम गांव बूटा में पुलिस ने एक नशा तस्कर की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति सीज कर दी है। मौके पर पहुंचे डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि नशे की कमाई से बनाई गई तस्कर की प्रॉपर्टी पर नोटिस लगा दिया है। इसमें लोगों को जागरुक करते हुए लिखा है कि इस प्रॉपर्टी को अब कोई खरीद-बेच नहीं सकता है।    
विज्ञापन


विज्ञापन


डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नशा तस्करी को खत्म करने के क्रम में तस्करों की प्रॉपर्टी सीज करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव बूटा के नशा तस्कर गुजराल सिंह उर्फ जोगा वासी बूट के खिलाफ थाना सुभानपुर में विभिन्न मामले दर्ज है। उसकी संपत्ति के अंतर्गत दुकान का मूल्य 9.24 हजार, घर का मूल्य 91,58,000 रुपये और वाहनों का मूल्य 13,20,000 रुपये है। तस्कर गुजराल की संपत्ति की कीमत 1.14 लाख रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त तस्कर के खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज है और फिलहाल यह कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार और कॉम्पिटेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के आदेश पर इस ड्रग तस्कर के घर के बाहर एक फ्लेक्स शीट द्वारा नोटिस चस्पा किया गया है। इसी क्रम में कॉम्पिटेंट अथॉरिटी को नशा तस्करी की कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने के लिए एक पत्र भी लिखा है। इस संपत्ति को न तो बेचा जा सकता है और न ही खरीदा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed