{"_id":"643a24476f32902910085fd4","slug":"kapurthala-lawyer-detained-by-nia-and-punjab-police-in-amritpal-singh-case-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Amritpal: कपूरथला के वकील को NIA ने किया डिटेन, पुलिस ने अमृतपाल के दो सहयोगी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Amritpal: कपूरथला के वकील को NIA ने किया डिटेन, पुलिस ने अमृतपाल के दो सहयोगी पकड़े
Sat, 15 Apr 2023 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:38 PM IST
सार
कपूरथला कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले राजदीप सिंह जो कि मूल रूप से जिला होशियारपुर एवं उपमंडल दसूहा के गांव बाबक (गोडेवाला) के रहने वाले हैं की गिरफ्तारी को कपूरथला बार एसोसिएशन ने गैर कानूनी करार देते हुए हड़ताल कर दी है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत जिला न्यायालय कपूरथला में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील को उठाया है। पता चला है कि वकील राजदीप सिंह ने फरार चल रहे वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को लेकर कुछ कंटेंट अपनी फेसबुक वाल पर शेयर किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस और एनआईए ने हरकत में आकर वकील को डिटेन किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सूत्रों से पता चला है कि अमृतपाल सिंह को कथित तौर पर शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शुक्रवार रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वकील राजदीप सिंह को डिटेन करने के बाद उससे अमृतपाल को लेकर उनके संबंधों और अमृतपाल कहां पर है इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पर दूसरी तरफ जिला कपूरथला बार एसोसिएशन ने अपने वकील को बिना किसी नोटिस के हिरासत में लेने का कड़ा संज्ञान लिया है। इसे गैर कानूनी करार दिया है।
विज्ञापन
कपूरथला कोर्ट में आज नो वर्क डे
कपूरथला कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले राजदीप सिंह जो कि मूल रूप से जिला होशियारपुर एवं उपमंडल दसूहा के गांव बाबक (गोडेवाला) के रहने वाले हैं की गिरफ्तारी को कपूरथला बार एसोसिएशन ने गैर कानूनी करार देते हुए हड़ताल कर दी है। बार एसोसिशन ने कोर्ट कहा है कि आज कोर्ट में कोई वकील नहीं जाएगा और नो वर्क डे रखा जाएगा।
रास्ते से बिना नोटिस के उठाया
बार एसोसिएशन ने अपने नो वर्क डे डिक्लेयर करने वाले पत्र में लिखा है कि राजदीप सिंह पांवटा साहिब गए हुए थे। वह वहां से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में ही बिना किसी पूर्व नोटिस पंजाब पुलिस और एनआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी सिर्फ इसलिए की गई है कि उन्होंने अमृतपाल को लेकर अपने फेसबुक वाल पर कुछ कंटेंट डाला था।