फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kanya Pujan on Durga Ashtami in Chandigarh

चंडीगढ़: अष्टमी पर माता के भक्तों ने किया कन्या पूजन, मंदिरों की तरफ से की गई व्यवस्था

Sat, 09 Apr 2022 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 10:06 AM IST
सार

पूजा सामग्री में रोली, मौली से सजी थाली श्रद्धालुओं को प्रदान की गई। इसके अलावा कन्याओं के पैर धोने की भी व्यवस्था कराई गई। आठ आठ कन्याओं के कई समूह बनाए। ऐसे में एक साथ कन्या पूजन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई।

विज्ञापन
Kanya Pujan on Durga Ashtami in Chandigarh
सेक्टर 30 शिव शक्ति मंदिर में कन्याओं के सामने माथा टेकती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र पर शनिवार को दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन किया गया। मदिरों के बाहर लोगों ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन करवाकर दक्षिणा दी। चंडीगढ़ में सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर में कंजक पूजन किया गया। मंदिर प्रबंधन ने माता के भक्तों के लिए पूजा सामग्री की व्यवस्था की। कन्याओं के पूजन के लिए श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ा।

विज्ञापन

 
शिव शक्ति मंदिर कमेटी के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इसलिए मंदिर प्रबंधन ने कन्या पूजन की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा कि पूजा सामग्री में रोली, मौली से सजी थाली श्रद्धालुओं को प्रदान की गई। इसके अलावा कन्याओं के पैर धोने की भी व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि आठ आठ कन्याओं के कई समूह बनाए। ऐसे में एक साथ कन्या पूजन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई। मेहता ने बताया कि पहले कन्या पूजन के लिए काफी परेशानी होती थी अनावश्यक भीड़ होती थी। इसलिए पूरे तरीके से कन्या पूजन की व्यवस्था करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवरात्र में मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य हॉल में शिव शक्ति को फूलों से सजाया गया है। मंदिर में हर रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ चल रहा है। सुबह शाम भव्य आरती होती है। मंदिर की महिला संकीर्तन मंडल हर रोज कीर्तन कर रही है। श्री शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि कन्याओं में मां देवी का वास होता है इसलिए नवरात्र में कन्या पूजन का विधान है।  सेक्टर 20 के लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर भक्तों के कन्याओं को दक्षिणा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed