Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kangana Ranaut Slap Case, Farmers Justice March in favor of Kulwinder today, demand to register case

Kangana Ranaut Slap Case: कुलविंदर के हक में आए किसानों का इंसाफ मार्च आज, कंगना पर भी केस दर्ज करने की मांग

Sun, 09 Jun 2024 11:35 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Jun 2024 11:35 AM IST
सार

मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में इंसाफ मार्च मोहाली के गुरुद्वारा श्री अम्ब साहिब से एसएसपी मोहाली के कार्यालय तक निकाला जाएगा। इस दौरान किसानों को आतंकियाें और उग्रवादियों से जोड़ने को लेकर शिकायत देकर केस दर्ज कराने की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slap Case, Farmers Justice March in favor of Kulwinder today, demand to register case
महिला जवान और कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निलंबित सीआईएसएफ महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर के हक में किसान संगठन रविवार 9 जून को मोहाली में इंसाफ मार्च निकालेंगे। यह इंसाफ मार्च मोहाली के गुरुद्वारा श्री अम्ब साहिब से एसएसपी मोहाली के कार्यालय तक निकाला जाएगा।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि एसएसपी मोहाली को यहां पहुंचकर कंगना रनौत पर किसान आंदोलन में धरने पर बैठी महिला किसानों पर 100-100 रुपये में भीड़ इक्ट्ठी करने को लेकर दिये विवादित बयान, किसानों को आतंकियाें और उग्रवादियों से जोड़ने को लेकर शिकायत देकर केस दर्ज कराने की मांग की जाएगी। पंधेर ने कहा कि कुलविंदर कौर पर झूठ केस बनाकर उसे फंसाया जा रहा है, जबकि अभी तक जो थप्पड़ मारने का आरोप लगाया जा रहा है, उसको लेकर कोई सबूत या वीडियो सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


इधर मामले में पंजाब किसान कांग्रेस के अध्यक्ष किरणजीत सिंह संधू सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर के साथ आ गए हैं। उन्होंने मांग की है कि कंगना की ओर से सिखों को आतंकवादी और अलगाववादी कहे जाने पर कंगना रनौत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की संसद में इसका जवाब देना चाहिए। पंजाब के लोकसभा सांसदों को भी प्रधानमंत्री से इसके बारे में जवाब मांगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से कांग्रेस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो जय जवान जय किसान का नारा दिया जाता है, लेकिन दूसरी और किसानों को बिना जांच के ही प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले में किरणजीत सिंह संधू (मिठ्ठा) ने कहा कि पंजाब किसान कांग्रेस के सभी सदस्य कुलविंदर कौर उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई में अंत तक साथ देंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि इस मामले पर किसान संगठनों का जो भी संघर्ष होगा पंजाब किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता उसमें बढ़ चढ़कर भाग लेंगे और उनको समर्थन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed