फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kanak purchase data reached 75 thousand quintals in two weeks

दो हफ्ते में 75 हजार क्विंटल पहुंचा कनक खरीद का आंकड़ा

Sat, 02 May 2020 12:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanak purchase data reached 75 thousand quintals in two weeks
चंडीगढ़। यूटी में कनक (गेहूं) बिक्री के लिए जमींदारों की आमद जारी है। दो हफ्तों में सेक्टर-39 की ग्रेन मार्केट में 75 हजार क्विंटल कनक खरीद का आंकड़ा पहुंच गया है। इस बार यूटी में 1.5 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कनक की बिक्री के लिए हर वर्ष पंजाब और हरियाणा के साथ ही स्थानीय काश्तकार सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट पहुंचते थे। इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर हालात बिगड़े हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार कनक खरीद के लिए सेक्टर-39 की ग्रेन मार्केट में व्यवस्था की गई है। पंजाब और हरियाणा से आने वाले किसानों से यूटी में अब तक 75 हजार क्विंटल कनक की खरीद की जा चुकी है। यूटी की ओर से इस बार कनक की खरीद के लिए 1925 रुपये मिनिमम सपोर्ट प्राइज रखा है।
विज्ञापन

15 मई तक होगी खरीद
मौसम के मिजाज हो देखते हुए कनक की 15 मई तक खरीद की जाएगी। यदि इस दौरान मौसम में बदलाव आता है तो तय तिथि को आगे भी बढ़ाया जाएगा।
- जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी, सेक्टर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed