{"_id":"575ecdca4f1c1bc54d11b6ff","slug":"kamalnath-congress-leader-kamalnath-appointed-punjab-incharge-punjab-congress-punjab-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ को प्रभारी बनाने पर भड़के विरोधी, तेवर आक्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ को प्रभारी बनाने पर भड़के विरोधी, तेवर आक्रामक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jun 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को प्रभारी बनाने से पंजाब के विरोधी पक्ष के नेता भड़के हुए हैं। वहीं, चुनावी साल में कांग्रेस ने अपने विरोधियों को एक मुद्दा दे दिया है। पार्टी हाईकमान ने कमलनाथ को पंजाब का प्रभारी बनाया है। इसे लेकर विरोधी दलों के तेवर आक्रामक हो गए हैं। कांग्रेस में भी एक वर्ग इसके खिलाफ है।
रविवार को कांग्रेस हाईकमान ने शकील अहमद को हटाकर कमलनाथ को पंजाब का नया प्रभारी बना दिया। कमलनाथ पर 1984 के सिख दंगों को लेकर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। जिसके चलते अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। फिलहाल कांग्रेस भी बैकफुट पर है, कोई भी नेता इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहा है।
पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को धरने में शामिल होने जालंधर आए थे, लेकिन राहुल और प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, दोनों ने ही मीडिया से बातचीत नहीं की। क्योंकि कमलनाथ का मुद्दा उछलना ही था। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने नियुक्ति के साथ ही कहा कि कमलनाथ को पंजाब का इंचार्ज बनाना सिखों का अपमान है। वहीं, अकाली दल ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
कमलनाथ को कमान पंजाबियों के जख्मों पर नमक
उधर, आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे को लेकर तीखे तेवर अपना लिए हैं। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को पंजाब की कमान सौंप कर पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़का है। प्रदेश कांग्रेस में भी एक वर्ग कमलनाथ की नियुक्ति को लेकर नाराज है। हालांकि, हाईकमान के चलते कोई भी खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। पंजाब के नेताओं को लग रहा है कि कमल नाथ के मुद्दे पर उन्हें विरोधियों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा।