फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kamakhya temple shakti peeth guru panchanand giri controversial statement on baba ramdev

बाबा रामदेव के बारे में विवादित बात बोले गए कामाख्या देवी के पीठाधीश

Thu, 22 Dec 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 22 Dec 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
kamakhya temple shakti peeth guru panchanand giri controversial statement on baba ramdev
बाबा रामदेव के खिलाफ बोले पंचानंद गिरि
कामाख्या देवी के पीठाधीश श्री महाकाली मंदिर पटियाला जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने बाबा रामदेव के बारे में विवादित बयान दिया। वे हरियाणा के कैथल में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे।
विज्ञापन


यहां लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रामदेव न तो संत हैं और न ही सनातनी हैं। वे एक व्यापारी हैं जो आर्य समाज से जुड़े हैं। उन्हें संत कहलाने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में दुकानदारी वाले संत ज्यादा हो गए हैं, इसलिए वे सनातनियों की पूछ कम हो गई है। समाज को गलत संगत की तरफ ले जा रहे। ऐसे समाज विरोध संतों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नाभा जेल ब्रेक कांड में पाकिस्तान का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलीभगत के चलते जेल से आतंकवादी फरार हुए हैं। पंजाब सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उसने अपने कमियों को छिपाने के लिए एडीजीपी को सस्पेंड कर दिया, जबकि इस लापरवाही के लिए सरकार जिम्मेदार थी।

अपने स्वार्थ के लिए हिन्दुओं और सिखों को लड़वा रहे

kamakhya temple shakti peeth guru panchanand giri controversial statement on baba ramdev
बाबा रामदेव के खिलाफ बोले पंचानंद गिरि
पंचानंद गिरी ने कहा कि पंजाब में चुनाव नजदीक है। पंजाब में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। हिंदू व सिखों को आपस में झगड़ा करवाया जा रहा है, जो प्रदेश के हित के लिए नुकसानदायक है। कभी निरंकारियों तो कभी डेरा सच्चा सौदा वालों के झगड़े करवाकर माहौल खराब करवाया जा रहा है।

उन्होंने नोटबंदी के फैसल को सही बताया, लेकिन बिना तैयारी के इस फैसले को जनता पर थोपने से आने वाले समय में आपराधिक वारदाताओं के बढ़ने की बात भी कही। महामंडलेश्वर ने कहा कि जल्द ही हरिद्वार में एक हिंदू तख्त की स्थापना की जाएगी। इसमें हिंदुओं को लेकर फैसले लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या राममंदिर को लेकर सैकड़ों हिंदुओं की मौत हो गई। यदि तब तख्त होता तो बड़ी से बड़ी सजा दी जा सकती थी। अब ऐसे मामलों को देखते हुए ही जल्द ही हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थान हरिद्वार में श्री हिंदू तख्त की एक पीठ स्थापित की जाएगी।

पंचानंद गिरि ने कहा देश की जनता को आतंकवाद के खिलाफ भगवान कृष्ण की गीता के अनुसार चलना चाहिए। अपने देश की रक्षा व आतंकवाद के खात्मे के लिए हथियार उठाना पड़े तो तैयार रहना चाहिए।

हाफिज सईद और अजहर महमूद को पकड़ने वाले को ईनाम देंगे

kamakhya temple shakti peeth guru panchanand giri controversial statement on baba ramdev
बाबा रामदेव के खिलाफ बोले पंचानंद गिरि
पंचानंद गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री को आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। देश की बेटी को गर्भ में मरने से रोकने के उद्देश्य से बेटी को शराब परोसने से रोकना होगा उन्होंने कहा कि श्री हिंदू तख्त इस प्रथा को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम छेड़ेगा और

उन्होंने कहा देश के होटलो रेस्तरों और विवाह-शादियों में देश की बेटी जब शराब परोसती है, तो सनातन धर्म कमजोर होगा और देश की बेटी शर्मशार होती हैं। उन्होंने कहा की हिंदू तख्त इस पर मोदी को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा की लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा पर करनाल जेल में हमला करने वालो को श्री हिंदू तख्त एवं आवाज़-ए-हिंदुस्तान सम्मानित करेगा।

उन्होंने कहा अदालत ने सुबूतों के अभाव पर एक आतंकवादी को बरी कर दिया। इन आतंकवादियों के खिलाफ  भला कौन गवाही दे सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकी हाफिज सईद और अजहर महमूद को पकड़ने पर तख्त द्वारा एक करोड़ व दाउद को पकड़ने पर 25 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed