{"_id":"5bb4e8f3867a55019a1f95d1","slug":"kalpana-chawla-solar-award-give-to-scientists-now-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अब वैज्ञानिकों को मिलेगा कल्पना चावला सोलर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अब वैज्ञानिकों को मिलेगा कल्पना चावला सोलर अवार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
कल्पना चावला
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में अब हर वर्ष सोलर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को कल्पना चावला हरियाणा सोलर अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड हरियाणा सरकार और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) संयुक्त रूप से देगी। इसके लिए दोनों में एक एमओयू बुधवार को साइन किया गया।
विज्ञापन
कल्पना चावला हरियाणा सोलर अवार्ड के लिए जो एमओयू किया गया, उसमें हरियाणा सरकार की तरफ से नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा और आईएसए की तरफ से अंतरिम महानिदेशक उपेंद्र त्रिपाठी ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
इस मौके पर हरियाणा के नव एवं नवीकरणीय मंत्री डा. बनवारी लाल और केंद्रीय नव एवं नवीकरणीय मंत्री डा. आरके सिंह व हरेडा के चेयरमैन शैलेंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे। यह समझौता नोएडा में आयोजित इंडिया-आईएसए पार्टनरशिप रिन्युअल एनर्जी इंवेस्टरर्स मीट एंड एक्सपो में आईएसए की पहली जनरल असेंबली के दौरान किया गया।
विज्ञापन