फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kalka shimla toy train will close till 4 months

टॉय ट्रेन से शिमला जाने के इच्छुक सैलानी पढ़े बुरी खबर

Fri, 18 Sep 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Sep 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
kalka shimla toy train will close till 4 months

टॉय ट्रेन से शिमला जाने वाले सैलानियों के लिए बुरी खबर है। रेलवे ने एक बड़ा फरमान जारी किया है। इसके तहत ट्रैक पर 4 महीने ट्रेन नहीं दौड़ेगी, क्योंकि ट्रेन की मुरम्मत का काम चल रहा है।

विज्ञापन


अंबाला मंडल की सीनियर डिवीजन कामर्शियल मैनेजर प्रवीण द्विवेदी गौड़ का कहना है कि सैलानियों को टॉय ट्रेन सफर के लिए करीब चार महीने का इंतजार करना होगा। क्योंकि हादसे की जांच रिपोर्ट आने के बाद डैमेज कोच को रिपेयरिंग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कालका-शिमला रेल हादसे में टॉय ट्रेन के करीब तीन कोच डैमेज हुए हैं। उनकी रिपेयरिंग में करीब चार महीने का समय लगेगा। जब तक कोच सही होकर नहीं आ जाते हैं तब तक ट्रेन का संचालन करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंजन को भी शेड में रिपेयरिंग के लिए भेजा जाएगा। जहां स्पीडोमीटर को ठीक करने के साथ पूरे इंजन को सर्च कर उसकी तकनीकी कमियों को दूर किया जाएगा।

हादसे की जांच रिपोर्ट एक माह में आएगी

kalka shimla toy train will close till 4 months

कालका-शिमला के बीच हुए टॉय ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट के लिए मंडल अधिकारियों को अभी एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे सेफ्टी कमिश्नर जांच रिपोर्ट को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

कमिश्नर ने मंगलवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भले ही हादसे को लेकर पचास से अधिक रेल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं, लेकिन बयान से हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

यही कारण है कि वह जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय को एक महीने के भीतर सौंपेंगे। जबकि अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि रेलवे सेफ्टी कमिश्नर हादसे को लेकर काफी गंभीर हैं और वह अपनी जांच रिपोर्ट तीन दिन के भीतर रेल मंत्रालय को सौंप देंगे।

लोगों के बयान उलझा रहे हैं जांच अधिकारियों को

kalka shimla toy train will close till 4 months

दिल्ली बड़ौदा हाउस से जानकारी मिली है कि रेलवे सेफ्टी कमिश्नर को जितने लोगों ने बयान दिए हैं वे मामले को उलझा रहे हैं। कमिश्नर को दर्ज करवाए गए बयानों की कॉपी का मिलान किया जाए तो सभी बयान एक-दूसरे को काट रहे हैं।

यही कारण है कि कमिश्नर को निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कमिश्नर की जांच टीम में शामिल कुछ अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल निरीक्षण के दौरान कमिश्नर एसके पाठक को कई सुराग मिले हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे विदेशी घायल यात्री

kalka shimla toy train will close till 4 months

टॉय ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों को भले ही डाक्टरों ने मैक्स अस्पताल से मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन वे जब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते हैं,तो भी भारत में ही रहेंगे।

रेल अधिकारियों ने हादसे में घायल विदेशी यात्रियों को पंचकूला के विष्टा होटल में ठहराया है। उनकी देखरेख के लिए डाक्टरों की एक टीम को तैनात किया गया है।

होटल और डाक्टरों का पूरा खर्च रेलवे उठाएगा। वहीं, डाक्टरों का कहना है कि विदेशी यात्रियों को पूरी तरह ठीक होने में करीब एक महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed