फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalka-Shimla toy train on the tracks restored

कालका-शिमला रेल मार्ग पर टॉय ट्रेन बहाल, यात्री पहुंचे अपने घर

Sun, 08 Jan 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 08 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
Kalka-Shimla toy train on the tracks restored
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला - फोटो : ‌file photo
कालका शिमला रेल मार्ग पर रविवार को टॉय ट्रेन बहाल कर दिया गया। शनिवार को 96 किलोमीटर के इस रेलमार्ग पर शिमला के समीप शोधी में भारी बर्फबारी के चलते टॉय ट्रेनों को बीच रास्ते में छोटे स्टेशनों पर रोक दिया गया था। कालका से शिमला जाने वाली सिर्फ एक जनरल ट्रेन शिमला पहुंच पाई थी। वहीं एक रिजर्ब ट्रेन को कालका में ही रोक लिया गया था। रविवार को दिन में ग्यारह बजे के बाद रास्ता साफ होने पर बीच रास्ते में दूसरे राज्यों के फंसे पर्यटकों ने राहत की सांस ली। सभी अपने गनतव्य स्थान के लिए निकले। जबकि कालका से शिमला के लिए चलाई जाने वाली सभी टॉय ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई।
विज्ञापन


दरअसल शनिवार को शिमला में बर्फबारी के चलते रेलवे ट्रैक पर डेढ से दो फुट बर्फ की चादरें बीछ गईं थी। वहीं लगातार बर्फबारी के चलते कालका शिमला रेल मार्ग पर कईं पेड़ गिरे थे। जिसकी वजह से कालका से जाने वाली टॉय ट्रेनों को कालका और शिमला के बीच रोक दिया गया था। ऐसे में दूसरे राज्यों से पहुंचे पर्यटकों को वहीं रात बीतानी पड़ी। रविवार की सुबह जब मौसम खुला तो सबकों उनके गनतव्य स्थान तक पहुंचाया गया।  
विज्ञापन


रास्ता खुलने के बाद रविवार को बारह बजे पहली ट्रेन शिमला से कालका के लिए रवाना हुई। वहीं बीच कालका शिमला के बीच स्टेशनों पर फंसी टॉय ट्रेनों को उनके गनतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। जबकि कालका से शिमला के लिए जाने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई। दिनेश कुमार, डीआरएम रेलवे अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed