{"_id":"64e7065ae99ecf6bbcd0c553ad895508","slug":"kalka-katra-express-run-on-railway-track-for-vaishno-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर दौड़ पड़ी कालका-कटरा एक्सप्रेस, सांसद ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर दौड़ पड़ी कालका-कटरा एक्सप्रेस, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Sat, 30 May 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां वैष्णोदेवी के दरबार में जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। कालका से कटरा के लिए एक्सप्रेस गाड़ी शुरू हो गई है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को कालका से 235 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के भुंतर एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर और रिमोट कंट्रोल से सिग्नल देकर शनिवार को कालका-कटरा एक्सप्रेस को रवाना किया।
विज्ञापन
वहीं, कालका रेलवे स्टेशन पर फूलों से सजी इस ट्रेन को सांसद रतनलाल कटारिया, कालका विधायक लतिका शर्मा और पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। ट्रेन चलते ही यात्रियों ने मातारानी के जयकारे लगाए। इस ट्रेन में पिंजौर के हिमशिखा निवासी राजीव अरोड़ा ने पहली टिकट बुक करवाई।
विज्ञापन
अंबाला मंडल के डीआरएम अनिल कुमार कठपाल ने बताया कि यह ट्रेन हर मंगलवार और शुक्रवार को कालका से शाम सात बजे रवाना होगी और कटरा हर बुधवार और शनिवार सुबह 4:45 बजे पहुंचेगी। कटरा से हर बुधवार और शनिवार रात 9:30 बजे यह ट्रेन रवाना होकर वीरवार व रविवार सुबह 7:50 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस गाड़ी में सेकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के दो और स्लीपर के पांच व अनारक्षित छह कोच होंगे। दो कोच एसएलआर होंगे। शनिवार को उद्घाटन के दौरान गाड़ी का नंबर 04503 था। अब ट्रेन का नंबर 14503 होगा। कटरा से लौटते वक्त ट्रेन का नंबर 14504 होगा।
घोषणा यूपीए सरकार की और बधाई मोदी को
गौरतलब है कि यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने कालका से शिरड़ी और कालका से कटरा ट्रेन की घोषणा रेल बजट में की थी। जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले ट्रेन चलाने के लिए विभाग ने तैयारी कर ली थी, लेकिन वहां आचार संहिता लागू होने के कारण ट्रेन शुरू नहीं हो पाई थी।
वहीं, शनिवार को ट्रेन की शुरुआत के मौके पर सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस क्षेत्र के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। रेलमंत्री, रक्षामंत्री और उद्योगमंत्री से उनकी बातचीत हुई।