{"_id":"a379dfd9861e3c99793e30a793eca452","slug":"kalka-and-pinjore-48-invoices-and-15-auto-impound","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-पिंजौरः 48 चालान और 15 ऑटो इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-पिंजौरः 48 चालान और 15 ऑटो इंपाउंड
अमर उजाला, कालका/पंचकूला
Updated Sat, 07 Dec 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका और पिंजौर में ऑटो-टैक्सी चालकों की मनमानी के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर है। ट्रैफिक समस्या पर ‘अमर उजाला’ में लगातार खबर छपने के बाद पुलिस कमिश्नर ने दोनों ही जगह पुलिस-पब्लिक मीटिंग की और इन समस्याओं के निदान के लिए अफसरों को निर्देश दिए।
इसका असर यह रहा कि शुक्रवार को कालका और पिंजौर में आटो चालकों पर सख्ती हुई और चालान काटने के अलावा वाहनों को इंपाउंड भी किया गया।
कालका में 18 ऑटो के चालान काटे गए, जबकि पांच को इंपाउंड किया गया। जांच के दौरान एक नाबालिग चालक को भी पकड़ा गया। वहीं, पिंजौर में 30 ऑटो चालकों के चलान किए गए, जबकि 10 को इंपाउंड किया गया।
ऑटो चालकों पर सख्ती बरतने से दोनों ही शहरों में ट्रैफिक संचालन भी सामान्य रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
नियमों का पालन करोगे तो क्यों भुगतोगे चालन
कालका-पिंजौर ऑटो ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजय कुमार सैणी उर्फ गिन्नी ने सभी ऑटो चालकों को अपनी गाड़ी के जरूरी कागजात को साथ रखने की सलाह देते हुए छोटे आटो में चार से अधिक सवारियां नहीं बैठाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
साथ ही यदि कोई नाबालिग ऑटो चालक पकड़ा गया तो एसोसिएशन ऑटो को पुलिस के हवाले कर देगी।
सैणी ने बताया कि एसोसिएशन सभी ऑटो चालकों व उनके मालिकों की फोटो, नाम, पता व गाड़ी नंबर का रिकार्ड तैयार कर रही है, ताकि अनहोनी होने पर पहचान की जा सकें।
पिंजौर में स्कूलों के बाहर गश्त
पीसी स्कूल के चेयरमैन प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस-पब्लिक सम्मेलन में शरारती तत्वों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसने की समस्या बताई गई थी। शुक्रवार को स्कूलों के बाहर पीसीआर वैन गश्त कर रही थी।