फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kala Chashma Fame Lyricist Amrik Singh Shera Song Copied by Singer Zora Randhawa

तैनूं काला चश्मा...’ फेम गीतकार शेरा का गाना हो गया फिर से चोरी, बोले- मैंने नहीं दिया कॉपीराइट

Thu, 25 Oct 2018 04:59 PM IST
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Thu, 25 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Kala Chashma Fame Lyricist Amrik Singh Shera Song Copied by Singer Zora Randhawa
अमरीक सिंह शेरा
बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘तैनूं काला चश्मा जचदा ए’ फेम गीतकार अमरीक सिंह शेरा फिर ठगे गए हैं। इस बार उनका चर्चित गीत ‘गवांडियां दे ढोल वचदा’ चोरी हुआ है। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर डा. ज्यूस व सिंगर जोरा रंधावा पर गीत चुरा कर गाने के आरोप हैं। शेरा दावा कर रहे हैं कि उन्होंने किसी को इस गीत के कॉपीराइट न बेचे औन न ही दिए हैं तो फिर किस आधार पर गाना गाया गया। उधर, गाना लांच करने वाली कंपनी बीइंग-यू ने लिरिक्स के कॉपीराइट और पेमेंट करने के पूरे दस्तावेज होने की बात कही है। इस बार शेरा कानूनी लड़ाई के मूड में हैं।
विज्ञापन


बाकायदा एसएसपी कपूरथला को कंपनी, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर के खिलाफ शिकायत दे दी गई है। जिससे विवाद खड़ा होना तय है। लेकिन गीतकार और कंपनी दोनों खुद को कानूनी तौर पर सही ठहरा रहे हैं। पंजाब पुलिस कपूरथला में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात अमरीक सिंह शेरा ने बताया कि हर बार उनके ही गीत चुरा ठगा जा रहा है। अभी हाल में मुंबई बेस्ड म्यूजिक कंपनी बीइंग-यू, प्रख्यात म्यूजिक कंपोजर डा. ज्यूस और सिंगर जोरा रंधावा की ओर से लांच किया गया सिंगर ट्रेक ‘गवांडियां’ में उनके बोल लिए गए हैं और बाकायद तर्ज भी वहीं रखी गई है। जबकि यह गीत को 1995 में सिंगर अमर अर्शी ने गाया और इस गीत में बाकायदा उनका जिक्र भी है।
विज्ञापन


यू-ट्यूब पर भी डा. ज्यूस की ओर से रिमिक्स और सिंपल गीत मौजूद हैं, जिसमें भी उनका और अर्शी का जिक्र है। लेकिन इस नए गीत में उनकी ही तर्ज और बोल को बरकरार रखते हुए कुछ हेरफेर करके ड्यूट गवाया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्टर सिद्वार्थ राय और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी मौजूद हैं। जबकि उनका कहीं कोई जिक्र नहीं है। यह तो सरासर नाइंसाफी है। इसके कॉपीराइट उन्होंने न तो बेचे हैं और न ही किसी को दिए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी कपूरथला को लिखित में कर दी है। इसलिए वह अब कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। अमरीक शेरा ने कहा कि जब उन्होंने कॉपीराइट दिए ही नहीं तो उनकी जगह किसने पेमेंट लेकर कॉपीराइट दिए, उसका तो उन्हें पता लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने कहा, लिरिक्स के कॉपीराइट और पेमेंट के पूरे दस्तावेज मौजूद

Kala Chashma Fame Lyricist Amrik Singh Shera Song Copied by Singer Zora Randhawa
काला चश्मा वीडियो गाना - फोटो : Self
वहीं कंपनी का कहना है कि कॉपीराइट की पेमेंट किसे हुई है, उन्हें नहीं मालूम है। गाना तो पहले से बज रहा है। म्यूजिक कंपनी बीइंग-यू के अधिकारी गुरजोत सिंह व मैनेजर यश ने कहा कि यह बहुत पुराना गीत है। सतपाल सिंह के पास इस गीत के कॉपीराइट हैं। जिनसे उन्होंने ले लिए हैं। लिरिक्स के कॉपीराइट और पेमेंट के दस्तावेजद मुकम्मल होने के बाद ही गीत गाया है।

वह प्रोफेशनल लोग हैं। हर काम कानून के दायरे में रहकर करते हैं। अमरीक शेरा को लगता है कि उनका गीत चोरी हुआ है तो वह कानून का सहारा ले सकते हैं। लिरिक्स की पेमेंट किसे हुई, यह उन्हें मालूम नहीं है। लेकिन पेमेंट की जरूर गई है। पहले भी दो बार गीत बजा है, तब तो आवाज उठाई नहीं, अब विवाद क्यों हो रहा है।

पहले भी हुए थे शिकार
2016 में अमरीक शेरा से ‘काला चश्मा’ गीत महज 11 हजार रुपये में खरीद लिया गया था। मुंबई से आई टीम यह कहकर कॉपीराइट ले गई थी कि यह गीत उन्होंने मुंबई में एक सीमेंट कंपनी की ओपनिंग फंक्शन में गाना है। लेकिन बाद में उन्होंने पाया कि गाना फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘बार-बार देखो’ में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed