फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kailash kher interview

पंजाबी में गाने का मजा ही कुछ और है: कैलाश

Sun, 23 Feb 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
kailash kher interview

पंजाबी भाषा से खास लगाव है, जो पहला गाना गाया वो भी पंजाबी में ही था। ये बात प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खैर ने अपनी गायकी से जुड़े अनुभव सांझा करते हुए शनिवार दोपहर को होटल माउंट व्यू में कही। कैलाश रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन अपने गीतों की प्रस्तुति देने आए थे।

विज्ञापन


कैलाश ने आते ही चंडीगढ़ की ठंड के बारे में बात की और कहा कि सुबह जैसे ही चंडीगढ़ पहुंचा तो बहुत ठंड लगी। चंडीगढ़ में आना काफी अच्छा लगता है।

मुंबई और चंडीगढ़ दोनों ही शहर काफी ग्लैमरस हैं, लेकिन खुली जगह होने के कारण यह बहुत खूबसूरत है।

उन्होंने कहा कि 20 भाषाओं में अभी तक गाना गा चुका हूं, लेकिन पंजाबी में गाना बहुत अच्छा लगता है, पहला गाना भी पंजाबी था, जिसके बोल ‘ढोल वजदा, तुंबा वजदा’ थे जो काफी प्रसिद्ध हुआ, इसको लिखने में और कंपोज करने में सिर्फ कुछ देर ही लगी थी और यह गाना तैयार हुआ। पंजाबी में गाने का मजा ही ओर है।
विज्ञापन


आजकल बॉलीवुड में कई ऐसे गाने आ रहे हैं जिन्हें एक लंबे समय तक याद रखना मुश्किल हैं, लेकिन कुछ नए बदलाव भी आ रहे हैं जो अच्छे लगते हैं। जब पहली बार क्या सुपरकूल हैं हम फिल्म का गाना ‘तेरी शर्ट का में बटन’ गाने को मिला तो बड़ा अजीब लगा, लेकिन बाद में जब सूना तो काफी अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए गीतकारों में प्रसून जोशी, अमिताभ भट्टाचार्य बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed