फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kabaddi player dies of heart attack during match in Fatehgarh Sahib

Chandigarh News: फतेहगढ़ साहिब में कबड्डी खिलाड़ी को मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा, मौत

Sat, 08 Nov 2025 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi player dies of heart attack during match in Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रुपालहेड़ी पंचायत की ओर से करवाए जा रहे पहले कबड्डी टूर्नामेंट दौरान एक खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खिलाड़ी बिट्टू बलिहाल संगरूर जिले के भवानीगढ़ के पास का रहने वाला था। आयोजक हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके गांव में चल रहे कबड्डी मुकाबलों में शुक्रवार को उक्त खिलाड़ी भी शामिल था। इस दौरान जब वह विरोधी टीम के एरिया में रेड डालने गया तभी उसका सांस फूलने के साथ हार्ट अटैक आ गया और जमीन पर गिर गया था। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बताया कि युवा खिलाड़ी की मौत पर सभी आयोजकों व पंचायत ने गहरे शोक जताया। गांव के लोगों ने फैसला लिया है कि मृतक खिलाड़ी के परिवार की आर्थिक मदद सभी के सहयोग से उसके भोग मौके की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed