फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice Surya Kant says Martyrdom anniversary of Gandhi Bhavan in Sector 16

इतिहास को तोड़ा मरोड़ा गया: जस्टिस सूर्यकांत

Mon, 24 Mar 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Mar 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Justice Surya Kant says Martyrdom anniversary of Gandhi Bhavan in Sector 16

देश की आजादी के बाद इतिहास को तोड़ा मरोड़ा गया। जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी उन्हें इतिहास के पन्ने से मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। आज आत्ममंथन का दिन है।

विज्ञापन


इतिहास के पन्नो से धूल झाड़िए। यह कहना है पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत का। वे गांधी स्मारक भवन में शहीदी दिवस पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे स्कूल के दिनों में शिव वर्मा की किताबें पढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि शिव वर्मा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव से किसी भी हालत में कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आयोजन गांधी स्मारक निधि, आचार्यकुल ट्रस्ट, सक्सेसर्स ऑफ फ्रीडम फाइटर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश दत्त शर्मा ने की।

इस अवसर पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन सत्य गोपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। गांधी स्मारक निधि के ट्रस्टी केके शारदा, निदेशक डॉ देवराज त्यागी, डॉ माधव कौशिक सहित कई गणमान्य उपस्थित हुए।

केके शारदा ने बताया कि समारोह में 35 स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवारों 10 साहित्यकारों एवं 13 विशिष्ट कार्य करनेवालों को सम्मानित किया गया। समारोह में देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंच संचालन पुनीता बावा ने किया।


नेता तो अदालत से ही डरते हैं:माधव कौशिक
वािष्ठ साहित्यकार डॉ माधव कौशिक ने समारोह में उपस्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत से कहा कि नेता तो अब अदालत से ही डरते हैं। उन्होंने उनसे निवेदन किया कि कोई आर्डर पास करें, ताकि सभी एमपी और एमएलए अंडमान के जेल जाकर देखें कि हमारे देश से सेनानियों ने कितने तकलीफें काटकर देश को आजाद करवाया। इस पर जस्टिस सूर्यकांत गंभीर होकर उनकी बात सुनते रहे। लोगों ने खूब तालियां बजाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed