फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice Sheel Nagu appointed as Punjab Haryana High Court new Chief Justice

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायधीश: मध्य प्रदेश HC के जस्टिस शील नागू को किया नियुक्त

Thu, 04 Jul 2024 08:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 08:32 PM IST
सार

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में खाली पड़े मुख्य न्यायधीश के पद पर नई नियुक्ति कर दी गई है।  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज शील नागू अब पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। 

विज्ञापन
Justice Sheel Nagu appointed as Punjab Haryana High Court new Chief Justice
जस्टिस शील नागू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय को नए मुख्य न्यायधीश मिल गए हैं। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज शील नागू को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


जस्टिस रवि शंकर की झा की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस रीतू बाहरी को कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनाया गया था। उनकी पदोन्नति के बाद मुख्य न्यायधीश का पद फिर से खाली हो गया था। इसके बाद वरिष्ठतम जज जस्टिस जीएस संधावालिया को कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश का पद दिया गया था। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कोलॉजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज शील नागू को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस नागू का जन्म एक जनवरी 1965 को हुआ है। वकील के रूप में उनका 5 अक्टूबर 1987 को पंजीकरण हुआ था। उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल और संवैधानिक कानून का अभ्यास किया। उन्हें 27 मई 2011 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 23 मई 2013 को वे स्थायी न्यायाधीश बन गए। वह हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ में प्रशासनिक न्यायाधीश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed