फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice Ritu Bahri appointed acting Chief Justice of Punjab and Haryana High Court

Chandigarh: जस्टिस रितु बाहरी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Thu, 12 Oct 2023 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 01:32 PM IST
सार

जस्टिस रितु बाहरी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की गई हैं। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना केंद्र सरकार ने जारी की है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवि शंकर झा शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं।

विज्ञापन
Justice Ritu Bahri appointed acting Chief Justice of Punjab and Haryana High Court
जस्टिस रितु बाहरी। - फोटो : फाइल

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रविशंकर झा की शुक्रवार को सेवानिवृत्ति के साथ ही शनिवार को जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पद संभालेंगी। गुरुवार को केंद्र सरकार ने उनकी 14 अक्तूबर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्य संभालने की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। 1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत आरंभ की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। 16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों के 85 स्वीकृत पद हैं और वर्तमान में 57 जज कार्यरत हैं। जस्टिस रवि शंकर झा की रिटायरमेंट के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की संख्या 56 रह जाएगी जिनमें से 12 महिला जज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed