फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Judicial inquiry committee submitted interim report, Shubhakaran died in Haryana border.

Chandigarh News: न्यायिक जांच कमेटी ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, हरियाणा सीमा में हुई थी शुभकरण की मौत

Wed, 29 May 2024 04:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Judicial inquiry committee submitted interim report, Shubhakaran died in Haryana border.
मौत के लिए इस्तेमाल हथियार और इसके लिए कौन जिम्मेदार अभी तय होना बाकी
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदर्शन के दौरान युवा किसान शुभकरण की मौत के मामले में न्यायिक जांच कमेटी ने मंगलवार को अपनी अंतरिम रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शुभकरण की मौत हरियाणा की सीमा में हुई है। इसके लिए इस्तेमाल हथियार और मौत के लिए जिम्मेदार कौन है यह अभी तय करना बाकी है। इस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेकर हाईकोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य फॉरेंसिक सबूत कमेटी को सौंपने का आदेश दिया है। गौर हो कि शुभकरण सिंह की 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाले कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पंचकूला निवासी एडवोकेट उदय प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट ने 7 मार्च को शुभकरण की मौत की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। तीन सदस्यीय कमेटी की अध्यक्षता पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस जयश्री ठाकुर को सौंपी गई थी। उनके साथ हरियाणा के एडीजीपी अमिताभ सिंह ढिल्लों व पंजाब के एडीजीपी प्रमोद बन को कमेटी का हिस्सा बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed