फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   judge recommended Of buyer of stolen jewelry

सिब्बल की भाभी के आभूषण चोर को बचा रहे जज

Wed, 23 Jul 2014 05:35 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 23 Jul 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
judge recommended Of buyer of stolen jewelry

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की भाभी के 60 लाख के गहने शताब्दी एक्सप्रेस से चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। चोरों ने दिल्ली निवासी जिस व्यक्ति को गहने बेचा था, वह हरियाणा के एक एडिशनल सेशन जज (एडीजे) का रिश्तेदार निकला।

विज्ञापन


जीआरपी ने जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो एडीजे ने फोन करके उसे छोड़ने के लिए जीआरपी पर दबाव बनाया। जीआरपी ने यह आरोप लगाते हुए जज से फोन पर हुई बातचीत को केस डायरी में भी दर्ज किया है। बहरहाल, नौ जुलाई को यह केस पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की भाभी कविता सिब्बल चंडीगढ़ सेक्टर-5 में रहती हैं। इसी साल 12 जनवरी को वह शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही थीं। चंडीगढ़ पहुंचने पर उन्होंने पाया कि 60 लाख के हीरे समेत सोने के गहने और कैश वाला बैग गायब था। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जज के रिश्तेदार ने आरोपियों से खरीदे गहने

judge recommended Of buyer of stolen jewelry

गहने चुराने के तीन आरोपी दिल्ली क्राइम ब्रांच के हाथ लग गए। पुलिस ने उनसे करीब 30 लाख के गहने भी रिकवर कर लिए, जबकि बाकी गहने को चोरों ने दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी विनोद गोयल को बेच दिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े आरोपी हिसार के हांसी निवासी जसबीर, मुकेश व सुनील ने ही इसका खुलासा किया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे कुरुक्षेत्र से शताब्दी में चढ़े थे और बैग चुराकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतर गए।  आरोप है कि जीआरपी ने जब गहने खरीदने वाले को पकड़ने की कोशिश की तो हरियाणा में तैनात एक एडिशनल सेशन जज ने उसे छोड़ने का दबाव बनाया। सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने जज के फोन आने व केस से संबंधित बातचीत को केस डायरी में भी दर्ज किया है।

मामला एसपी रेलवे अंबाला तक पहुंचा तो जज ने वहां भी फोन करके गहने खरीदने के आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाया और कुछ एसएमएस भी किए। इसके बाद एसपी रेलवे अशोक कुमार ने डीजीपी को शिकायत दी।

आखिरकार, 10 दिन पहले हो गई गिरफ्तारी

judge recommended Of buyer of stolen jewelry

एसपी रेलवे की शिकायत के बाद डीजीपी ने यह मामला एक दूसरे अधिकारी को ट्रांसफर कर दिया। वहीं से इस केस को जीआरपी से पंचकूला डीसीपी को ट्रांसफर करने के आदेश हुए।

करीब 10 दिन पहले जीआरपी ने चोरी के गहने खरीदने के आरोपी विनोद गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक रिकवरी नहीं हुई है।

अंबाला रेलवे के एसपी अशोक कुमार ने बताया कि यह बात सच है कि आरोपी को छोड़ने के लिए जज द्वारा जीआरपी को धमकाने की मैंने डीजीपी से शिकायत की थी। फिलहाल, यह केस पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं डीसीपी पंचकूला राहुल शर्मा के मुताबिक जांच के लिए केस आया है। हम जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed