{"_id":"57d57a834f1c1ba83031cd40","slug":"jp-atray-cricket-tournament-from-15-sep-schedule-announced-by-panchkula-dc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट 15 सितंबर से, देश भर के खिलाड़ी जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी आत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट 15 सितंबर से, देश भर के खिलाड़ी जुटेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला के डीसी ने घोषित किया जेपी आत्रेय टूर्नामेंट का शेड्यूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा और स्टार खिलाड़ियों से भरपूर ऑल इंडिया जेपी आत्रेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत 15 सितंबर से हो रही है। इसके मुकाबले 25 सितंबर तक आईएस बिंद्रा स्टेडियम पीसीए मोहाली, क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16, एलआइसी क्रिकेट एकेडमी सेक्टर-26, सेंट जोंस स्कूल सेक्टर-26, ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला, गवर्नमेंट कॉलेज रोपड़ में होंगे।
टूर्नामेंट पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में बीसीआइआई से मान्यता प्राप्त है। शनिवार को सेक्टर-17 में आयोजित प्रेसवार्ता में ऑल इंडिया जेपी आत्रेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आर्गेनाइजिंग कमेटी के चैयरेमन चंद्र शेखर, आर्गेनाइजर सेक्रेटरी सुशील कपूर और कन्वीनर विवेक आत्रेय मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की शुरूआत 15 सिंतबर को रिलांयस और डीडीसीए के मैच से होगी। यह मुकाबला सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 9 बजे होगा। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल 25 सितंबर को पीसीए स्टेडियम मोहाली में डे-नाइट होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 50-50 ओवर के होंगे।

16 टीमें ले रहीं हिस्सा
क्रिकेट
- फोटो : getty
टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें बड़ौदा क्रिकेट एसोसिशन, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन, दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, असम क्रिकेट एसोसिएशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, प्लेयर्स इलेवन, मिनर्वा क्रिकेट एकेडमी, पीसीए कोल्टस, सीएजी, ओएनजीसी, एयर इंडिया और इंडियन ऑल कॉरपोरेशन की टीम शामिल होगी।
ये खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
मनन वोहरा, गुरकीरत मान, मनदीप सिंह, सिद्धार्थ कौल, बरिंदर सरन, अदित्य तारे, समित पटेल, प्रंशात चोपड़ा, मलविंदर बिसला, मंयक अग्रवाल, पार्थिव पटेल, नाथू सिंह, अकाशदीप, सन्नी सिंह, योगेश, पवन, प्रवीण कुमार विभिन्न टीमों के ओर से टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं।
विजेता टीम को 2 लाख
ऑल इंडिया जेपी आत्रेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को दो लाख की इनामी राशि के साथ विजेता ट्राफी, उपविजेता टीम को एक लाख और ट्राफी दी जाएगी। इसके साथ ही हर मैच के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार, टूर्नामेंट के फाइनल के बाद बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार भी दिया जाएगा।