फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jobs given to 597 relatives of farmers who lost their lives in the farmers' movement: Khudiya

किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के 597 पारिवारिक सदस्यों को दी नौकरी : खुड्डियां

Tue, 04 Feb 2025 10:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jobs given to 597 relatives of farmers who lost their lives in the farmers' movement: Khudiya
फोटो सहित
विज्ञापन


खुड्डियां ने तीन पारिवारिक सदस्यों को डाटा कलेक्टर का सौंपा नियुक्तिपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मंगलवार को बताया कि पंजाब सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के 597 पारिवारिक सदस्यों को नौकरियां दी हैं। खुड्डियां ने मंगलवार को किसानों के तीन पारिवारिक सदस्यों को डाटा कलेक्टर का नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त कर्मचारियों में फाजिल्का जिले से जसविपन कंबोज, तरनतारन जिले से रमनदीप कौर और जालंधर जिले से परविंदर कौर शामिल हैं।

उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने और प्रदेश के लोगों को पारदर्शी व कुशल सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया। राज्य सरकार अब तक विभिन्न विभागों में 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है, जो कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed