फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP will issue show cause notice to five rebel MLAs

Haryana: जजपा के बागी पांचों विधायकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, पार्टी जारी करेगी कारण बताओ नोटिस

Thu, 14 Mar 2024 09:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

जननायक जनता पार्टी गठबंधन टूटने के बाद अब अपने पांचों बागी विधायकों पर सख्त हो गई है। पार्टी इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। व्हिप जारी होने के बावजूद विधानसभा में पहुंचने और हिसार रैली में हिस्सा नहीं लेने को पार्टी अनुशासनहीनता मान रही है। 

विज्ञापन
JJP will issue show cause notice to five rebel MLAs
दुष्यंत चौटाला और पांचों बागी विधायक। - फोटो : फाइल

विस्तार

जजपा के पांच बागी विधायकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। व्हिप जारी होने के बावजूद विधानसभा में पहुंचने और हिसार रैली में हिस्सा नहीं लेने के मामले को जजपा ने गंभीरता से लिया है। पार्टी पहले विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। अगर विधायक जवाब नहीं देते हैं तो बाद में कानूनी राय लेकर विधानसभा के अध्यक्ष को पत्र लिखा जाएगा। 

विज्ञापन


पांचों विधायकों की गतिविधियों को पार्टी अनुशासनहीनता मान रही है। गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में इस मामले को लेकर मंथन किया गया। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों, प्रभारियों के साथ साथ राज्यस्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि व्हिप के उल्लंघन को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। जांच कराई जाएगी कि कौन-कौन से विधायक विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सदन में मौजूद थे। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन सभी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि जजपा के पांच विधायक नारनौंद से रामकुमार गौतम व नरवाना से रामनिवास सुरजाखेड़ा बगावती के शुरू से ही बगावती सुर हैं, जबकि ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बाद टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, बरवाला से जोगीराम सिहाग और गुहला चीका से ईश्वर सिंह भी बागी हो गए हैं और हिसार रैली से दूरी बना ली थी। व्हिप जारी होने के बाद भी ये पांचों सदन में पहुंचे थे, हालांकि वोटिंग के समय वह बाहर चले गए थे।

पहले इनेलो के पांच विधायकों की गई थी सदस्यता

इससे पहले साल 2019 में इनेलो के पांच बागी विधायकों की सदस्यता रद्द हो गई थी। इनेलो के विधायक होते हुए जजपा के कार्यक्रमों में शामिल होने पर इनेलो ने स्पीकर को शिकायत की थी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए तत्तकालीन विधानसभा स्पीकर कंवर पाल ने पांचों विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। इनमें नरवाना से पिरथी सिंह नंबरदार, दादरी से राजदीप फौगाट, डबवाली से नैना सिंह चौटाला, उकलाना से अनुप धानक और फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद शामिल थे।
 

विधानसभा का विशेष सत्र अचानक से बुलाया गया था, इसलिए सुबह 10 बजे पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया गया था। विधायकों को कहा था कि वे वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे, वे सदन में जरूर पहुंचे थे लेकिन वोटिंग के समय बाहर चले गए थे। जहां तक हिसार रैली में नहीं आने का सवाल है तो इस पर पार्टी विचार कर रही है। पूरे आंकलन के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। -निशान सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, जजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed