{"_id":"64f8d52d6071de72fa069445","slug":"jjp-will-celebrate-chaudhary-devi-lals-birth-anniversary-in-rajasthan-chandigarh-news-c-16-pkl1010-233016-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चौधरी देवी लाल की जयंती राजस्थान में मनाएगी जजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चौधरी देवी लाल की जयंती राजस्थान में मनाएगी जजपा
विज्ञापन
25 सितंबर को सीकर में होगी रैली, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जजपा इस बार चौधरी देवी लाल की जयंती 25 सितंबर को राजस्थान के सीकर में मनाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह कार्यक्रम किसान, जवान, महिलाओं के सम्मान को समर्पित होगा। वह बुधवार को सीकर में किसान नौजवान सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न पार्टियों के दर्जनों नेता अपने-अपने दल को छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राजस्थान में जजपा का कुनबा बढ़ रहा है, उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि आगामी विधानसभा के चुनाव के बाद नई विधानसभा का ताला जजपा की चाबी से ही खुलेगा।
इस मौके पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान के लोगों को आह्वान किया कि वे जजपा का मजबूती से साथ दें तो यहां भी हरियाणा के भांति राजस्थान की धरती पर लगी प्राइवेट फैक्ट्रियों में राजस्थान के युवाओं को नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण और महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की फसल खराब होने पर दिए जाने वाला मुआवजा, सब्जियों के लिए भावांतर भरपाई और बुढ़ापा पेंशन 2750 रुपये देने जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि राजस्थान में भी सत्ता में आए तो ये सब सुविधाएं यहां भी लागू की जाएंगी।