फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP releases first list of five candidates for Lok Sabha elections

Haryana: लोकसभा चुनाव के लिए जजपा ने जारी की पांच प्रत्याशियों की पहली सूची, हिसार से लड़ेंगी नैना चौटाला

Tue, 16 Apr 2024 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

वहीं हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला को प्रत्याशी बनाया गया है। अब हिसार में ससुर बहू के बीच मुकाबला होगा। नैना चौटाला हिसार से भाजपा के उम्मीदवार रणजीत चौटाला की बहू हैं। 
 

विज्ञापन
JJP releases first list of five candidates for Lok Sabha elections
नैना चौटाला, राव बहादुर सिंह, रमेश खटक, राहुल फाजिलपुरिया, नलिन हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने पहली सूची में जिन पांच नामों को शामिल किया है, उनमें तीन राजनीतिक के मंझे हुए खिलाड़ी हैं, जबकि दो युवा शामिल हैं। इनमें राहुल यादव

विज्ञापन

फाजिलपुरिया काफी प्रसिद्ध गायक हैं। जब उन्होंने कपूर एंड संस मूवी का गाना लड़की ब्यूटीफुल कर गई गाया तो वह पूरे देश में छा गए थे। पार्टी ने उन्हें गुरुग्राम से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


वहीं, मंझे हुए खिलाड़ियों में जजपा के प्रमुख अजय चौटाला की पत्नी व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला शामिल हैं। पार्टी ने उन्हें हिसार से मैदान में उतारा है। वह 2014 और 2019 में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। इसी तरह से पार्टी ने पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह और रमेश खटक को चुनावी मैदान में उताकर लोकसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। पार्टी की ओर से घोषित पांच उम्मीदवारों में दो जाट बिरादरी, दो ओबीसी और एक दलित बिरादरी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश खटक लगातार तीन बार चुने गए थे विधायक
पार्टी ने सिरसा से पूर्व विधायक रमेश खटक को उम्मीवार बनाया है। वह लगातार तीन बार बरोदा से विधायक रहे हैं। चौधरी देवीलाल ने उन्हें पहली बार 1991 में मैदान में उतारा था, उसके बाद वह 1996 और 2000 में भी विधायक बने। आखिरी बाद वह इनेलो से विधायक थे। इनेलो में दरार पड़ने के बाद वह जजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें जजपा के अनुसूचित जाति के प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। खटक मूल रूप से गांव भठगांव के रहने वाले हैं।

चौटाला परिवार के 80 साल पुराने राजनीतिक इतिहास में पहली महिला विधायक
नैना चौटाला 2014 में जब डबवाली से विधायक चुनी गईं तो वह चौटाला परिवार के 80 साल पुराने राजनीतिक इतिहास में पहली महिला विधायक चुनी गई थीं। साल 2019 में उन्होंने बाढड़ा से जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक चुनी गईं। पार्टी ने उन्हें अब हिसार से चुनावी मैदान में उतारा हैं। राजनीति शास्त्र में एमए के प्रथम वर्ष तक शिक्षा प्राप्त करने वाली नैना चौटाला शूटिंग की खिलाड़ी भी रही हैं। साल 2018 में उनका कार्यक्रम हरी चुनरी चौपाल काफी चर्चा में रहा था। वह इस कार्यक्रम के जरिये महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक कर रही थी। पार्टी ने दावा किया है कि नैना चौटाला की मांग पर हरियाणा में महिलाओं को पंचायती संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी देने जैसे कार्य हुए हैं।

सांप को लेकर गाने पर फाजिलपुरिया पर दर्ज हो चुका है मामला
जजपा ने गुरुग्राम से राहुल यादव फाजिलपुरिया को टिकट दिया है। वह गुरुग्राम के छोटे-से गांव फाजिलपुर झाड़सा से निकल कर बड़े पर्दे पर छाए हैं। वह दुष्यंत चौटाला के काफी करीबी हैं। गठबंधन टूटने पर राहुल ने इंस्टाग्राम पर दुष्यंत के समर्थन पर लिखा था, जहां दुष्यंत वहां हम। हाल ही में गले में सांप डालकर गीत गाने पर गुरुग्राम पुलिस ने उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में उनके साथ यूट्यूबर एल्विश यादव पर भी मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ चर्चित गाना लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल गाया था।

2009 में नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं राव बहादुर सिंह
पार्टी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को मैदान में उतारा है। वह जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के पुराने साथी रहे हैं और उनकी जनआक्रोश यात्रा उनके साथ शामिल थे। वह साल 2009 में नांगल चौधरी से विधायक रह चुके हैं। साल 2014 में उन्होंने भिवानी-महेंद्रगढ़ से इनेलो के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने 26 फीसदी वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे।


युवा जिला अध्यक्ष को मैदान में उतारा
जजपा ने फरीदाबाद से नलिन हुड्डा को टिकट दिया है। पार्टी ने उन्हें तीन साल पहले युवा का जिला अध्यक्ष घोषित किया था। पार्टी ने दावा किया है कि वह फरीदाबाद में कई सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े रहे हैं। वह सीधे लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी का मानना है कि वह पार्टी के काफी कर्मठ साथी हैं और उन्होंने फरीदाबाद में उन्होंने पार्टी को मजबूत किया है। इसी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed