फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP made Brij Sharma state president

Chandigarh News: जजपा ने बृज शर्मा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 27 Apr 2024 03:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
JJP made Brij Sharma state president
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने बृज शर्मा को नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया है। वह अभी तक पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव पद पर थे। करनाल के दयाल कॉलेज से छात्र राजनीति में उतरकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बृज शर्मा के पास जिला प्रधान से लेकर संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव है।
विज्ञापन

बृज शर्मा साल 2019 में असंध विधानसभा क्षेत्र से जजपा के प्रत्याशी थे। इससे पहले उन्होंने साल 1991 और 1996 में करनाल विधानसभा से भी चुनाव लड़ा था। बृज शर्मा गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान व करनाल ब्राह्मण सभा के संरक्षक भी रहे हैं।भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के कुछ ही दिन बाद जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में थी। बृज शर्मा ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed