फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JJP and AAP got less votes than NOTA in Rajasthan Election

Rajasthan Election: राजस्थान में जजपा को नोटा से भी कम मिले वोट, जानें आम आदमी पार्टी का हाल

Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान में जजपा की शुरुआत हो चुकी है। हमसे पुराने दल और बड़े दल भी मैदान में थे। उनके मुकाबले जजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
JJP and AAP got less votes than NOTA in Rajasthan Election
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

राजस्थान में जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 0.14 फीसदी वोट मिले हैं, जो नोटा को मिले कुल वोट प्रतिशत से भी कम हैं। नोटा को कुल 0.96 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में 88 उम्मीदवार उतारे थे। उसे भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। उसे कुल 0.38 फीसदी वोट मिले। हालांकि जजपा को यह वोट सिर्फ 19 विधानसभा से मिले हैं, जबकि नोटा का यह वोट प्रतिशत कुल 199 विधानसभा क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पार्टी फिलहाल अपने वोटों से संतुष्ट नजर आ रही है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो जनादेश मिला है, उसे स्वीकार करते हैं। पार्टी ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। हमारे पास एक भी कार्यकर्ता व बूथ एजेंट नहीं था फिर भी इतने वोट पा गए।
विज्ञापन


राजस्थान में जजपा की शुरुआत हो चुकी है। हमसे पुराने दल और बड़े दल भी मैदान में थे। उनके मुकाबले जजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी के एक मात्र उम्मीदवार किशोर महारिया को 23851 वोट मिले हैं, जो फतेहपुर विधानसभा में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इससे पहले महारिया साल 2013 में निर्दलीय चुनाव जीते थे। 2008 में उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा उम्मीदवार पत्नी की जमानत जब्त, पति जीता

दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बेहद दिलचस्प मुकाबला चुनाव देखने को मिला। जजपा से रीटा सिंह चुनाव लड़ रहीं थीं जबकि कांग्रेस से उनके पति वीरेंद्र सिंह मैदान में थे। मगर जीत पति की हुई। वीरेंद्र सिंह ने कड़े मुकाबले में भाजपा के उम्मीदवार को आठ हजार वोटों से हराया। वहीं, उनकी पत्नी रीटा सिंह को 1567 वोट मिले। दांतारामगढ़ से जजपा प्रमुख अजय चौटाला विधायक भी रह चुके हैं।

हरियाणा में तैयारी में जुटी जजपा

राजस्थान में आए परिणाम के बाद जजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। जजपा आठ दिसंबर को सिरसा में आयोजित होने वाली छठी लोकसभा रैली की तैयारी में जुट गई। जजपा अब तक सोनीपत, फरीदाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र में सफल रैली कर चुकी है। पार्टी का कहना है कि राजस्थान और हरियाणा में हालात काफी अलग हैं। हरियाणा में पार्टी का मजबूत संगठन है, जबकि राजस्थान में पार्टी विस्तार के मोड पर है। इसलिए दोनों राज्यों की तुलना करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed