फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewelry worth lakhs recovered from thieves

चोरों से अब लाखों के गहने बरामद

Fri, 20 Dec 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs recovered from thieves
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो चोरों से एक करोड़ जेवरात और छह लाख कैश बरामद किए थे। वहीं अब मलोया पुलिस ने उन्हीं चोरों की निशानदेही पर उनसे 15 तोले सोना और 2.50 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं। रिमांड के बाद आरोपियों को 13 दिसंबर को जेल भेज दिया गया था, जहां से पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट हासिल कर सात दिन तक दोनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद आरोपियों से सेक्टर-38 वेस्ट में हुई चोरी में और रिक्वरी की गई है। 22 नवंबर को सेक्टर-38 वेस्ट के मकान नंबर-5711 निवासी सुदन शर्मा ने शिकायत दी थी कि वह शादी समारोह में गोवा गए हुए थे। इस दौरान नौकरानी ने फोन कर कहा कि उनके घर के ताले टूटे पड़े हैं। जिसके बाद वह घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर से लाखों जेवरात और कैश गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। चोरी की वारदात के चार दिन बाद सेक्टर-38 वेस्ट के मकान नंबर-5530 निवासी दिपेंद्र सिंह औलख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पिछले चार दिनों से मोगा गए हुए थे। उनको भी उनकी नौकरानी ने फोन कर बताया कि उनके घर का मेन दरवाजा खुला पड़ा है। जब वह चंडीगढ़ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पहली मंजिल पर कपबोर्ड में रखा लॉकर ही गायब था। जिसमें गोल्ड के बिस्कुट व ईंट समेत करोड़ों के गहने थे। दोनों चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मोहाली निवासी शंकर थापा (29) व श्याम मंडल (48) को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक करोड़ के सोने व डायमंड की ज्वैलरी के अलावा छह लाख कैश बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed