{"_id":"6967a1cd60c4072a8b0721e0","slug":"jewelry-showroom-in-mukerian-robbed-of-rs-125-crore-chandigarh-news-c-70-1-spkl1012-104475-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुकेरियां में ज्वेलरी शोरूम में सवा करोड़ की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुकेरियां में ज्वेलरी शोरूम में सवा करोड़ की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुकेरियां (होशियारपुर)। मुकेरियां–तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर पीएनबी बैंक के नजदीक स्थित प्रसिद्ध ज्वेलरी शोरूम जोय ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात के अंधेरे और घनी धुंध का फायदा उठाकर 10 से 12 चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब सवा करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने समेटकर फरार हो गए। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
दुकान मालिक अनुज महाजन ने पुलिस को बताया कि लोहड़ी की शाम वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 1.37 बजे दुकान के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि कुछ संदिग्ध लोग शटर से छेड़छाड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। दुकान का शटर, ग्रिल और शीशे टूटे हुए थे जबकि शोकेस में रखा कीमती सामान गायब था।
ग्रिल गेट, शटर और कांच तोड़कर अंदर घुसे
13 और 14 जनवरी की दरम्यानी रात करीब 1.15 से 1.30 बजे के बीच चोरों ने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। फुटेज में 10 से 12 लोग ग्रिल गेट, शटर और कांच तोड़कर भीतर घुसते और बड़ी तेजी से सामान समेटते दिखाई दे रहे हैं। चोर करीब 40 से 45 किलो चांदी और लगभग 450 ग्राम सोने के गहने, बर्तन और मूर्तियां लेकर फरार हो गए। अनुमानित नुकसान करीब सवा करोड़ रुपये आंका गया है।
विज्ञापन
नियमित गश्त होती तो रोकी जा सकती थी चोरी
पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक ढंग से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत है। व्यापारियों ने रात की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि नियमित गश्त होती तो इतनी बड़ी चोरी रोकी जा सकती थी। हलका विधायक जंगी लाल महाजन, व्यापार मंडल और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों ने चेताया कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।