फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jewellers shop will be closed till 6 days in manimajra

6 दिन तक बंद रहेंगी ज्वैलर्स शॉप, होगा सैर-सपाटा

Mon, 22 Jun 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Mon, 22 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
jewellers shop will be closed till 6 days in manimajra

मनीमाजरा ज्वेलर्स एसोसिएशन ने 22 जून से 27 जून तक दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्य अपने परिवार के साथ सैर-सपाटे पर जाएंगे। चेयरमैन इंद्रजीत बब्बर ने बताया कि मनीमाजरा के सभी 70 ज्वेलर्स अपनी दुकान बंद रखेंगे। इनमें माडर्न कांप्लेक्स की दुकानें भी शामिल हैं।

विज्ञापन


हालांकि, मनीमाजरा में कालका-चंडीगढ़ हाईवे के पास बनी एनएसी मार्केट की ज्वेलरी शॉप खुली रहेंगी। एनएसी के शोरूम नंबर-2 में महाजन ज्वेलर्स के संचालक केआर महाजन ने बताया कि एनएसी का कोई भी ज्वेलर दुकान बंद नहीं कर रहा है। सभी का कहना है कि वह दुकानें खुली रखेंगे।
विज्ञापन


ज्वेलर्स की हैं कई एसोसिएशन, फैसले भी अलग-अलग
ट्राइसिटी की अलग-अलग ज्वेलर्स एसोसिएशन अलग-अलग दिनों में दुकानें बंद रखने का फैसला करती आई हैं। चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य जहां अपनी दुकानें 25 से 28 जून तक बंद रख रहे हैं, वहीं ज्वेलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के सदस्य अपनी दुकान बंद नहीं रखेंगे और मनीमाजरा के ज्वेलर्स 22 से 27 जून तक दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पंचकूला के ज्वेलर्स ने तो छुट्टियां मनाने के बाद शनिवार से दुकानों का संचालन भी शुरू कर दिया है। पंचकूला में सभी ज्वेलर्स ने 15 से 19 जून तक दुकानें बंद रखी थीं। एनएसी मनीमाजरा के ज्वेलर्स भी दुकानें बंद नहीं कर रहे हैं।

तीस ज्वेलर्स ने दुकानें बंद रखने से किया इनकार
शहर के अधिकतर आभूषण विक्रेताओं की दुकानें 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी, लेकिन 30 दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने इस निर्णय से हाथ खींच लिया है। ये वही दुकानदार हैं, जिनकी अलग एसोसिएशन है। इनकी एसोसिएशन का नाम ज्वेलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ है।

चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सहदेव का कहना है कि उन्होंने दूसरी एसोसिएशन से भी दुकानें बंद रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि उनकी एसोसिएशन में ज्यादा सदस्य हैं और सभी प्रमुख दुकानें बंद रहेंगी। दूसरी एसोसिएशन में जो 30 सदस्य हैं, उनमें से अधिकतर उनके एसोसिएशन के भी सदस्य हैं, जो अपनी दुकानें बंद करने को तैयार हैं।


वहीं, ज्वेलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष विनोद तलवार का कहना है कि निक्का मल बाबू राम, जैन, तलवार और कृष्णा ज्वेलर्स ऐसे प्रमुख व्यापारी उनकी एसोसिएशन के सदस्य हैं। उन्होंने भी अपने सदस्यों के सामने दुकानें बंद रखने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन 60 प्रतिशत दुकानदार इसके लिए तैयार नहीं हुए। उनकी एसोसिएशन में 30 सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed