फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JBT Teachers Haryana, Khattar government

गेस्ट जेबीटी की नौकरी पर हफ्ते में फैसला, टीजीटी को फिलहाल राहत

Fri, 18 Aug 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
JBT Teachers Haryana, Khattar government
- फोटो : File Photo
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट जेबीटी की नौकरी पर संकट गहरा गया है। सरकार एक सप्ताह में गेस्ट को हटाने पर निर्णय लेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा से हाईकोर्ट के जवाब तलब करने पर सरकार ने गेस्ट की सेवाएं समाप्त करने को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सभी चयनित जेबीटी को हाईकोर्ट केआदेशानुसार नियुक्ति देने के बाद शिक्षा विभाग सरप्लस पदों की समीक्षा करेगा। चयनित जेबीटी की भारी पैमाने पर नियुक्तियों के बाद अभी छह से सात जिलों में गेस्ट को सरप्लस माना जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर जल्दी ही एक हजार और शिक्षकों की नियुक्ति स्कूलों में होनी है। विभाग यह कार्य एक हफ्ते में पूरा कर हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगा। अगर रेशनेलाइजेशन के अनुसार निर्धारित कुल पदों में से खाली पर गेस्ट को समायोजित किया जाता है तो किसी भी नौकरी नहीं जाएगी, चूंकि शिक्षक-छात्र अनुपात 1:25 तय किए जाने के बाद नौ हजार पद जेबीटी के नए बने हैं, जबकि चार हजार पहले से खाली चल रहे थे।
विज्ञापन


ऐसे में कुल खाली पदों की संख्या तेरह हजार बनती है। इसके विपरीत स्कूलों में अभी तक आठ हजार के आसपास ही चयनित जेबीटी की नियुक्ति हुई है। वैसे भी कोर्ट ने 9870 कुल स्वीकृत पदों में से 9816 पद ही भरने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में इस समय लगभग छह हजार गेस्ट जेबीटी कार्यरत हैं, और इनकी संख्या सबसे ज्यादा यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, मेवात और सिरसा जिलों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित भर्ती होने के बाद सेवाएं नहीं : दास
एसीएस स्कूल शिक्षा पीके दास ने कहा कि जिन जिलों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद गेस्ट के पद सरप्लस हो जाएंगे, वहां उनकी सेवाएं नहीं ली जाएंगी। कोर्ट के आदेश नियमित नियुक्ति होने तक ही एडहॉक आधार पर गेस्ट की सेवाएं लेने के हैं। टीजीटी गेस्ट के लिए अभी राहत है, चूंकि इन पदों पर नियमित भर्ती नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed