फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jat reservation, huge voilence in haryana during to jat protest

सोनीपत में सेना-जाट भिड़े, 3 मरे, हिसार-कैथल से कर्फ्यू हटा

Mon, 22 Feb 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 22 Feb 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
jat reservation, huge voilence in haryana during to jat protest

जाट आरक्षण की आग में झुलस रहे हरियाणा के सोनीपत में फिर हिंसा भड़क गई है, हालांकि हिसार-कैथल में कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली-सोनीपत नेशनल हाइवे पर प्रदर्शनकारियों और सेना में टकराव हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कई बसों और गाड़ियों में आग लगा दी। उधर, सेना ने भी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के उद्देश्य से फायरिंग की। इस दौरान हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 6 लोगों को गोलियां लगी हैं। माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। सोनीपत के कामसपुर गांव में प्रदर्शनकारी डटे हैं और उन्होंने फिर से नेशनल हाईवे बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह सोनीपत स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को आग के हवाले कर दिया। सुबह महम में एसडीएम की गाड़ी जलाए जाने की खबर है। सुबह 8 बजे खुले दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे को सोनीपत के पास फिर जाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्नौर के गांव गड़सौली के पास प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं। सेना और पुलिस की ओर से लाठीचार्ज की सूचना भी है।

सिरसा में एनएच-10 से भी आंदोलनकारी हट चुके हैं, लेकिन रोहतक-सांपला में अभी आंदोलनकारी डटे हुए हैं। झज्जर में भी कई जगह जाम हटा दिए गए हैं। जींद, भिवानी में जाम खुलने के अलावा पानीपत में भी एनएच-1 से बैरिकेड हट चुके हैं।

रोडवेज सामान्य स्थिति में नहीं, आज स्पेशल ट्रेन

jat reservation, huge voilence in haryana during to jat protest

हरियाणा में रोडवेज सामान्य स्थिति में नहीं है। चंडीगढ़ से अंबाला तक ही बसों का आवागमन शुरू हुआ है, बाकी जगह अभी भी बसें बंद हैं। रोडवेज की कुल 50 बसें आंदोलन की भेंट चढ़ चुकी है। 11 रेलवे स्टेशनों को आग के हवाले किया गया है। रोहतक-दिल्ली हाइवे एनएच-10 तो पहले से बंद है।

दिल्ली चंडीगढ़ रेलमार्ग को फिर से पटरी पर लाने के लिए उत्तर रेलवे अंबाला मंडल की ओर से चंडीगढ़ से आनंद विहार के बीच शाम चार बजे एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन शाम चार बजे अंबाला-सहारनपुर-मेरठ के रास्ते आनंद विहार यानि पुरानी दिल्ली स्टेशन तक जाएगी।

डीआरएम दिनेश कुमार के मुताबिक हालात पहले से बेहतर हुए हैं, लेकिन ट्रेनें शुरू करने का फैसला हेड क्वार्टर स्तर पर होना है। संभवत आज शाम या कल तक ट्रेनें वापस पटरी पर आ जाएंगी।

दिल्ली को पानी आपूर्ति की कोशिशों पर फिरा पानी

jat reservation, huge voilence in haryana during to jat protest

हरियाणा में उग्र आंदोलन की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसलिए पुलिस अर्द्धसैनिक बलों के साथ पानी आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास में जुटी थी, लेकिन इसे रविवार को पूरा नहीं किया जा सका।

हालांकि दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल ने दिल्ली के लिए जल्द जलापूर्ति बहाल करने की बात कही थी। साथ ही यह भी कहा कि संवेदनशील जिलों में फ्लैग मार्च किया गया।

आंदोलन शांत करने में हरियाणा पुलिस की नाकामी से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि यह भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए इसे काबू करने के लिए सभी पहलुओं पर गौर रखते हुए प्रयास जारी हैं।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक वाईपी सिंघल व गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता शहरों को सुरक्षित करने के साथ-साथ हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने की है। नेशनल और स्टेट हाईवे से जाम हटाने के प्रयास में सुरक्षा बल के जवान जुटे हैं।

45 गिरफ्तार, 191 पर मामले दर्ज, गश्त बढ़ाई

jat reservation, huge voilence in haryana during to jat protest

प्रदेश के दस जिले रविवार को भी हिंसा की आग में जलते रहे। झज्जर, जींद, रोहतक और भिवानी के कई इलाकों में सरकारी कार्यालय, रोडवेज बसें, पुलिस चौकियां फूंक दी गई। उपद्रवियों ने बाजारों में दुकानें आग के हवाल कर दी और जाट व गैरजाट बिरादरी में तनाव का माहौल बना रहा।

प्रदेश के दस शहर रोहतक, भिवानी, हिसार, हांसी, झज्जर, बहादुरगढ़, कलायत, पूंडरी, सोनीपत व गोहाना में कर्फ्यू रहा और पुलिस व सेना के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फोर्स की मौजूदगी के बावजूद झज्जर में जातीय हिंसा हुई और एक-दूसरे समाज के  प्रतिष्ठानों को आग के हवाले किया जाता रहा।

डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जिलेवार कार्य योजना बनाई गई है। फ्लैग मार्च निकालने के अलावा सुरक्षा बलों ने विभिन्न असामाजिक तत्वों को खदेड़ा गया। जबकि प्रदेश भर के शहरों में गश्त बढ़ाई गई है। हिंसा में लिप्त लोगों की पहचान की जा रहा है। अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 191 मामले दर्ज किए गए हैं।

रोहतक में‌ दिनभर होती रही आगजनी, लूटपाट

jat reservation, huge voilence in haryana during to jat protest

रोहतक में शाम चार बजे सोनीपत रोड पर फ्लाईओवर के पास एक संस्थान में आग लगा दी गई और सीआईए वन थाना फूंक दिया। रोहतक के कलानौर में उपद्रवियों ने पूरे बाजार को आग लगा दी। रोहतक में 15 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। आरक्षण आंदोलन के चलते रेवाड़ी मेें अब तक खुले एनएच-8 पर सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया।

इससे हरियाणा का रेवाड़ी के जरिये दिल्ली और जयपुर से भी संपर्क टूट गया। उधर दिल्ली को पानी सप्लाई करने वाली मूनक नहर पर जमे आंदोलनकारियों को सेना ने खदेड़ा। कैथल में जाट और गैर जाट बिरादरी के आमने-सामने हुए लोगों को खदेड़ने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स ने बल प्रयोग किया और बाद में फ्लैग मार्च निकाला। शाम तक यहां तनाव की स्थिति बनी थी।

आरक्षण आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया है। पिछले 36 घंटे में रोडवेज की 50 से अधिक बसों, करीब बीस पुलिस थानों और चौकियों, सैकड़ों दुकानों, मॉल्स, शोरूम, करीब दो दर्जन ट्रकों को जलाकर खाक कर दिया है। रोहतक शहर में रविवार को आगजनी की चार घटनाएं हुईं, लेकिन शनिवार रात तक नेकीराम कॉलेज से डी पार्क तक दोनों और पूरा बाजार फूंक दिया। शहर में हर और धुआं नजर आ रहा है और चमचमाते शोरूम कालिख से बदरंग हो चुके हैं।

शहर में प्रवेश और निकलने वाले तमाम रास्ते अब भी ब्लॉक हैं और एमडीयू के आगे चौक पर आंदोलनकारी डटे हैं। शहर में जाट और गैरजाट बिरादरी के लोगों में तनाव के हालात है, हालांकि सेना की एक टुकड़ी ने पीजीआई रोड पर मोर्चा ले रखा है, ताकि दोनों पक्षों में टकराव को रोका जा सके। झज्जर में दिनभर जबर्दस्त तनाव के हालात रहे।

शहर में जाट धर्मशाला को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद से हालात और उग्र हुए। यहां सेना को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत के समाचार है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यहां जातीय हिंसा में एक युवक की मौत की सूचना है।

प्रदेश के अन्य जिलों में ऐसे रहे हालात

jat reservation, huge voilence in haryana during to jat protest

भिवानी
कर्फ्यूग्रस्त भिवानी शहर में तनावपूर्ण शांति रही। एक शराब के ठेके में तोड़फोड़, निकटवर्ती गांव में पेट्रोल पंप में आगजनी के अलावा शहर में कहीं से अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। तोशाम और लोहारू में हालात कुछ खराब हैं। तोशाम में सांसद धर्मबीर की कोठी में तोड़फोड़ की गई तो बस अड्डे को भी उपद्रवियों ने फूंक डाला। लोहारू में ग्रामीण बैंक और उसके एटीएम को भी आग के हवाले कर दिया गया

कैथल
शहर में कर्फ्यू के बावजूद जातीय टकराव की आशंका बनी हुई है। एक ही सड़क पर करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर जाट और गैर जाटों ने अलग-अलग जाम लगा रखा है। जिले के कलायत और पूंडरी में भी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है।

पानीपत
शहर में विभिन्न मार्गों पर आंदोलनकारी जमे हैं। जीटी रोड पर जाम खुलवाने पहुंची फोर्स भी दो स्थानों पर लगाए गए जाम के बीच फंसी है। शहर में कहीं से भी तोड़फोड़ या आगजनी की खबर नहीं है।

यमुनानगर
सहारनपुर-यमुनानगर मार्ग को छोड़कर शहर से बाहर जाने वाले हर रास्ते पर आंदोलनकारियों ने जाम लगा रखा है।

अंबाला
आरक्षण को लेकर आंदोलनकारियों ने हिसार हाईवे जाम कर रखा है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। शहर में अन्य जगह शांति बनी हुई है।

करनाल
सीएम सिटी में जाट आंदोलन का विरोध होना शुरू हो गया है। घरौंडा में आंदोलन के विरोध में सैकड़ों लोगों ने शांति मार्च निकाला और असंध के सालवन गांव में कई गांवों के लोगों ने इकट्ठा होकर जबरदस्ती जाम खुलवाने की प्लानिंग बनाई। मौके पर पुलिस और आर्मी ने मोर्चा संभालकर स्थिति पर काबू पाया। जिले में रोडवेज बसें पूर्ण रूप से बंद हैं और पुलिस तैनात कर दी गई है। असंध एरिया में तनाव बना हुआ है। दुपेड़ी गांव में प्रदर्शनकारी हथियार लेकर बैठे हुए हैं। गांव सालवन में कई गांवों के लोगों ने मीटिंग करके जाम को खुलवाने की रणनीति बनाई। टकराव होने की पूरी संभावना थी कि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।

कुरुक्षेत्र

शहर में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का जाम रविवार को भी जारी रहा। शांतिनगर में छात्रों और पुलिस के बीच जाम खुलवाने को लेकर तनातनी की स्थिति पैदा हुई लेकिन समय रहते इसे संभाल लिया गया। छात्रों ने यहां आंदोलन में मारे गए लोगों की याद में अमर जवान ज्योति स्थापित की है।

फतेहाबाद
टोहाना-भट्टू और भूना के साथ ही शहर के बाहरी कुछ हिस्सों में छिटपुट जगह जाम को छोड़कर यहां स्थिति सामान्य है।

झज्जर
जिले में रविवार को लगातार तीसरे दिन तनाव के हालात रहे। शहर में जाट धर्मशाला को उपद्रवियों ने फूंक दिया। इससे भड़के लोग छावनी मोहल्ला में घुस गए और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान कई घरों में आग लगा दी गई।

सोनीपत
सोनीपत शहर में हालात कुछ सामान्य रहे, लेकिन मुरथल में स्थित सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र शर्मा के आईआईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में आग लगा दी। गोहाना की वाल्मीकि बस्ती में कई दुकानों को आग लगा दी। इस दौरान उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आईटीबीपी के जवानों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मूनक नहर की ड्रेन नंबर आठ पर जमे आंदोलनकारियों को खदेड़ने के लिए सेना और पुलिस पहुंची। जीटी रोड और अंबाला-दिल्ली ट्रेक पूरी तरह जाम है।

जींद
जींद में चार-पांच दुकानें जला दी गईं। अलेवा में कोआपरेटिव बैंक और पटवार भवन को फूंक दिया गया। सफीदो में बसपा नेता कर्मवीर सैनी के घर में आग लगा दी गई। सेना के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed