फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat reservation case hearing, haryana jat community, jat reservation, punjab haryana highcourt

जाट आरक्षण: हाइकोर्ट के एक सवाल पर सन्न हुई सरकार, दी नई दलील

Tue, 12 Jul 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jul 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
jat reservation case hearing, haryana jat community, jat reservation, punjab haryana highcourt
जाट आरक्षण को लेकर सोनीपत में महापंचायत - फोटो : amar ujala
हरियाणा में जाटों को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जारी सुनवाई सोमवार को अधूरी रह गई। वहीं, सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने आरक्षण पर लगी रोक हटवाने के लिए अपनी दलीलों का क्रम जारी रखा। हालांकि सोमवार को भी सुनवाई अधूरी रही। जस्टिस एसएस सारों व जस्टिस लीजा गिल की खंडपीठ ने आगे सुनवाई की तारीख 18 जुलाई तय कर दी।
विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा सरकार ने जाटों को आरक्षण दिए जाने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए हाईकोर्ट के सामने कई दलीलें रखी। करीब दो घंटे चली सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले में भी साफ किया गया है कि विशेष हालात में राज्य को 50 फीसदी आरक्षण की सीमा लांघने का अधिकार है। इस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा कि ऐसी कौन सी विशेष परिस्थितियां थीं, जिनके तहत जाटों को आरक्षण का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को सुनवाई शुरू होते ही हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया कि जाटों को आरक्षण देने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाएं आधारहीन हैं। हरियाणा सरकार ने जाटों को किसी प्रशासनिक आदेश के जरिए नहीं, बल्कि कानून बनाकर आरक्षण दिया है। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में दिए गए कई आदेशों का हवाला भी दिया गया। कहा गया कि देश में भौगोलिक और सांस्कृतिक भिन्नता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आरक्षण का खाका पूरे देश में एक जैसा नहीं हो सकता। हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट भी इस बात को मान चुका है कि यदि सरकार किसी समुदाय विशेष को आरक्षण की जरूरत महसूस करती है तो आरक्षण दिया जा सकता है। आरक्षण की अधिकतम सीमा के 50 प्रतिशत होने पर हरियाणा सरकार ने सवाल उठाते हुए कहा कि तमिलनाडु में 69 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है और वहां आरक्षण एक कमीशन के माध्यम से लागू किया गया है।


उन्होंने हाईकोर्ट से यह भी कहा कि तमिलनाडु में आरक्षण के भले ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी वहां आरक्षण पर रोक नहीं लगाई है। हरियाणा सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि प्रदेश सरकार ने पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए कानून बनाकर आरक्षण का लाभ दिया है। ऐसे में 50 प्रतिशत की सीमा लांघी जा सकती है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed