फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jat reservation: after governor's signature notification Issue today

रंग लाया संघर्ष: हरियाणा के जाट आज से आरक्षण के हकदार

Thu, 12 May 2016 06:08 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
Jat reservation: after governor's signature notification Issue today
जंतर मंतर पर जाटों का प्रदर्शन

हरियाणा में लंबी चली जद्दोजहद के बाद अब कागजी तौर पर जाटों को आरक्षण मिलने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद अधिसूचना संबंधी फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई है। विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अधिसूचना जारी होते ही जाट समुदाय के लोग कागजी तौर पर हरियाणा में आरक्षण के हकदार हो जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार की ओर से बीसी सी श्रेणी में जाट सहित 6 जातियों को 10 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान तय किया गया है। बीते 29 मार्च को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यह बिल पास कर सूबे की जाट सहित 6 जातियों को बीसी सी श्रेणी में आरक्षण दिया गया था। जिसमें जट सिख, बिश्नोई, त्यागी, रोड, मुल्ला और जाट/मुस्लिम को  शामिल किया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा सत्र के बाद यह बिल राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया था। राज्यपाल के हस्ताक्षर के साथ ही यह प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। गौरतलब है कि  मंगलवार को आरक्षण की मांग को लेकर देश भर के जाट जंतर मंतर पर इकट्ठे हुए हैं। जहां पर जाट नेताओं ने हरियाणा में जाट आरक्षण अधिसूचित करने सहित अन्य मांगे रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा प्रारूप 
आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग के लिए पहली और दूसरी श्रेणी की नौकरियों में आरक्षण दो प्रतिशत तक बढ़ाया है। यह लाभ बीसी ए और बीसी बी श्रेणी के लोगों को भी मिला है। उनके आरक्षण में एक-एक प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहली और दूसरी श्रेणी की नौकरियों में बीसी सी की नई कैटेगरी में शामिल पांच जातियों को छह प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। तीसरी और चौथी श्रेणी में करीब 17 प्रतिशत आरक्षण में बढ़ोतरी हो गई है।


टीसी गुप्ता, प्रधान सचिव अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण आज नोटीफिकेशन नहीं हो सकी। कल तक नोटिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसके बाद कागजी तौर पर जाट आरक्षण के हकदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed