फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   jat researvation, raj kumar saini, jat protest, haryana govt, haryana, kurukshetra

जाट आरक्षण पर भाजपा में रार: सैनी हुए मुखर, आलाकमान गंभीर

Sun, 03 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sun, 03 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
jat researvation, raj kumar saini, jat protest, haryana govt, haryana, kurukshetra
बीजेपी सांसद राज कुमार सैनी - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने के विरोध में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के सरकार और जाटों पर हमले जारी है। आलाकमान की ओर से उनके प्रति कड़ा रुख दिखाने जाने के बावजूद वो बैकफुट पर आने के मूड में नहीं दिख रहे। सैनी ने शुक्रवार को यहां अपने निवास पर फिर कहा कि जाटों ने बंदूके बल पर आरक्षण लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रांत के सीएम ने कहा कि मैंने कहा था इसलिए आरक्षण दिया गया। इस पर मेरा सवाल है कि क्या विशेष समुदाय प्रांत के सीएम की कुर्सी या फिर देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी देने की बात करेगी तो क्या हम उन्हें दे देंगे। कभी नहीं देंगे...तो विशेष जाति के आह्वान पर आरक्षण क्यों दे दिया गया।
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि विधानसभा में आरक्षण बिल पारित करते समय केवल 10 मिनट ही लगे। किसी भी मंत्री या फिर विधायक से किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं कि गई। इससे जाहिर होता है कि आरक्षण की सारी जिम्मेदारी एक मात्र सरकार की है और सरकार सीएम चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कभी भी आरक्षण की बात होती थी तो किस बिरादरी को आरक्षण मिलना चाहिए और किस को नहीं इसके लिए पिछड़ा वर्ग आयोग से सलाह मशवरा किया जाता था लेकिन हरियाणा में विशेष जाति समुदाय को आरक्षण देने के मामलें में जल्दबाजी की गई। उन्होंने कहा कि वे ओबीसी के तयशुदा आरक्षण से छेडछाड़ के विरोध में वे आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।

लोकसभा में जेएनयू जैसे मुद्दों पर चर्चा, हरियाणा के दंगों पर क्यों नहीं
सैनी ने कहा कि लोकसभा में जेएनयू पर घंटो चर्चा की गई, लेकिन पिछले दिनों पूरे हरियाणा को जला दिया गया इस पर एक मिनट भी चर्चा नहीं कि गई बल्कि शून्य काल में जब मैं बतौर सांसद इस मुद्दे पर बोलने के लिए उठा तो मेरा माइक तक बंद कर दिया गया ताकि कोई कुछ भी सुन न सकें।  


प्रो. विरेंद्र पर सैनी ने कहा कि यह सब कुछ प्रायोजित था। जिस व्यक्ति ने ऑडियों के द्वारा आरक्षण की आग को भड़काने का काम किया है इसके अलावा और किसी भी प्रकार के सबूत की आवश्यकता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed