फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat protest, jat reservation, jat community, haryana jat community protest, haryana govt, haryana

आरक्षण आंदोलनः जाटों ने बनाई रणनीति, इस बार ये लोग रहेंगे आगे

Wed, 01 Jun 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 01 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
jat protest, jat reservation, jat community, haryana jat community protest, haryana govt, haryana
आरक्षण के लिए हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
आरक्षण के लिए आंदोलन की चेतावनी देते ही जाटों ने रणनीति बना ली और इस बार कमान एक खास वर्ग को सौंपी गई है। इस बार आंदोलन में बुजुर्ग और महिलाएं आगे रहेंगे। शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


आंदोलन के संबंध में खापों और विभिन्न जाट संगठनों से बातचीत की जाएगी। सभी के साथ मिलकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।  शहर के जाट भवन में रविवार को जाट युवा एकता मंच की बैठक में आरक्षण पर हाईकोर्ट के स्टे और जेलों में बंद युवाओं की रिहाई के मुद्दे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान निर्णय लिया गया कि सभी संगठनों और खापों के साथ बातचीत कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष धर्मपाल छौत और सिरसा से जट सिख गुरुचरण सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल मलिक से किया बातचीत न करने का आग्रह

jat protest, jat reservation, jat community, haryana jat community protest, haryana govt, haryana
आरक्षण के लिए हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
मंच के संयोजक सतीश राणा व नवीन मलिक ने बताया कि प्रदेश सरकार से युवाओं का भरोसा उठ गया था। सरकार को पहले ही पता था कि जो कानून हमने बनाया है वह किसी भी कोर्ट में टिक नही पाएगा। इसलिए खट्टर सरकार ने इसकी नोटिफिकेशन की कॉपी जिला मुख्यालयों पर नहीं भेजी।

इसी कारण ओबीसी के सर्टिफिकेट नहीं बन सके। अब एक बार फिर से आंदोलन का समय आ गया है। उन्होंने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक से भी आग्रह किया कि आंदोलन से पहले सरकार के किसी प्रतिनिधि से बातचीत करें और जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन को स्थगित न करें।

इस मौके पर जगजीत हुड्डा, संजय, ओमप्रकाश डागर, रामफल कबुलपुर, सुरेंद्र, सन्दीप मांडोठी और विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed