फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   jat protest, jat reservation, haryana jat protest, jail bharo aandolan, haryana, rohtak

जाट आरक्षणः 5 जून से फिर शुरू होगा जाटों का जेल भरो आंदोलन

Sat, 04 Jun 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
jat protest, jat reservation, haryana jat protest, jail bharo aandolan, haryana, rohtak
सरकार के साथ जाट प्रतिनिधियों की मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
जाट युवा एकता मंच ने एक बार फिर से जेल भरो आंदोलन की घोषणा कर दी है। 5 जून से शुरू होने वाले आंदोलन का आगाज इस बार भी जाट भवन से ही होगा। बृहस्पतिवार को जाट भवन में हुई जाट युवा एकता मंच की बैठक में पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया। मंच के संयोजक नवीन मलिक ने कहा कि सरकार साजिश के तहत निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर जेलों में डाल रही है।
विज्ञापन


युवाओं के भविष्य के साथ यह बड़ा खिलवाड़ है। जाट आरक्षण के नाम पर जाटों को गुमराह किया जा रहा है, जिसमें सभी राजनीति पार्टियां सरकार का साथ दे रही हैं। प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट में यह साफ  हो चुका है कि शांतिपूर्ण चल रहे आंदोलन में हिंसा भड़काने का काम भाजपा नेताओं ने किया था। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी समेत तमाम भाजपा नेता जो इस साजिश में शामिल थे, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आम आदमी और कुछ अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही है। बैठक में निर्णय हुआ कि झूठे मुकदमे हटवाने और युवाओं की रिहाई के लिए पांच जून को फिर से जेल भरो आंदोलन की शुरुआत होगी। इस मौके पर जुगनू बोहर, सुनील, मंदीप, रामसिंह, सुरेंद्र, संदीप, रामबीर, अमित, विनीत धनखड़, अमित दहिया, विनोद और सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट भवन के अंदर नहीं होने देंगे कोई गतिविधि
जाट युवा एकता मंच ने भले ही जाट भवन से जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया हो, लेकिन जाट सभा ने इसके लिए अनुमति देने से इंकार कर दिया। सभा के प्रधान मेजर चंद्र सिंह ने कहा कि इस धरना-प्रदर्शन से जाट सभा का कोई मतलब नहीं है। जाट भवन की चारदीवारी के अंदर ऐसी गतिविधि नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed