{"_id":"3adc0b6c8ee90a5e55eea504c919fe09","slug":"jat-protest-including-sadbhawana-express-41-train-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन के चलते समझौता एक्सप्रेस समेत 41 ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन के चलते समझौता एक्सप्रेस समेत 41 ट्रेनें रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की वजह से दिल्ली-अटारी एक्सप्रेस और लाहौर-अमृतसर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को रद्द कर दी गईं। सोमवार को कोई ट्रेन पाकिस्तान न गई और न ही आई। दोनों ट्रेनें सोमवार और वीरवार को चलती हैं। इन्हें रद्द इसलिए किया गया है क्योंकि इन दोनों ट्रेनों के रूट बदलना संभव नहीं है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने दी।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि दिल्ली-अटारी एक्सप्रेस (14002) ट्रेन अटारी रेलवे स्टेशन तक आती है। यह ट्रेन रास्ते में कहीं नहीं रुकती। आंदोलन के कारण इस ट्रेन को रद्द किया है। जो यात्री इस ट्रेन से आते हैं, वही समझौता एक्सप्रेस से पाकिस्तान जाते हैं।
विज्ञापन
इसलिए अटारी से लाहौर के बीच चलने वाली समझौता ट्रेन (14608) को भी रद्द किया गया है। डीआरएम ने बताया कि आंदोलन के चलते रेल डिवीजन फिरोजपुर से सोमवार को 22 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और 19 पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मालगाड़ी नहीं चलने के कारण डिवीजन का काफी नुकसान हो रहा है। एक मालगाड़ी से रेलवे को लगभग तीस लाख रुपये की आमदनी होती है। जो मालगाड़ी अन्य रूट से जा रही हैं, उनमें लोडिंग नहीं हो पा रही है।
जालंधर: 27 ट्रेन रद्द, डेढ़ लाख रिफंड
पानीपत रेल ट्रैक बंद होने से सोमवार को भी जालंधर सिटी स्टेशन और जालंधर कैंट स्टेशन से लगभग 27 ट्रेन रद्द कर दी गई। इनमें शताब्दी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, फ्लाइंग एक्सप्रेस, टाटामूरी इत्यादि ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के कैंसल होने से सोमवार को जालंधर स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपये का रिफंड किया गया।
लुधियाना में छह लाख का रिफंड दिया गया
लुधियाना। जाट आंदोलन के कारण लुधियाना-करनाल-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। सिर्फ सहारनपुर की गाड़ियां ही चलीं। लुधियाना से आने जाने वाली करीब 28 यात्री गाड़ियां रद्द रहीं। यात्रियों को लगभग छह लाख रुपये का रिफंड दिया गया।