फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jat protest for reservation: Frightened tourists, continue to fear of violence in mind

जाट आंदोलन से सहमे पयर्टक, सैलानियों के मन में खौफ बरकरार

Wed, 08 Jun 2016 05:53 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
Jat protest for reservation: Frightened tourists, continue to fear of violence in mind
आरक्षण आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में फरवरी महीने में हुए जाट आरक्षण आंदोलन से खौफजदा पर्यटक हिमाचल का रुख करने में कतरा रहे हैं। हरियाणा में पांच जून से दोबारा शुरू हुए जाट आंदोलन के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बावजूद पर्यटक घबरा रहे हैं। हिमाचल की ओर से जाने वाले सैलानियों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम, सुरक्षा और कुछ देर के लिए रुकने के हालात हैं या नहीं।

विज्ञापन


सचिवालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के आंकड़े इसके गवाह हैं कि एक दिन में ही लगभग 60 कॉले आईं, जिनमें अधिकतर कॉल शिमला, मनाली सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन को लेकर थीं।
विज्ञापन


गुड़गांव से एयरफोर्स के एक अधिकारी ने फोन कर जानकारी मांगी है कि सड़क पर वाहनों के आवागमन की क्या स्थिति है। अगर परिवार के साथ कुछ देर के लिए रास्ते में रुकना चाहें तो कोई खतरा तो नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक में सर्वाधिक करीब 400 लोग एक जगह धरने में शामिल

Jat protest for reservation: Frightened tourists, continue to fear of violence in mind
आरक्षण को लेकर हरियाणा में जाटों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

सोमवार को स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने मनाली जाने के लिए फोन कर जानकारी मांगी कि क्या आज की तिथि में जानमाल सुरक्षित है। पुलिस कर्मियों ने उन्हें संतोषजनक जवाब देते हुए हालात के बारे में जानकारी दी। बताया कि राजमार्ग सहित तमाम जगहों पर आवागमन सामान्य है और किसी तरह के भय की बात नहीं है।
 
पल-पल की जानकारी हो रही अपडेट
चंडीगढ़ में बनाए गए कंट्रोल रूम के इंचार्ज ने बताया कि प्रदेश भर के 13 जिलों में धरनास्थल की पल-पल की स्थिति हर घंटे अपडेट की जा रही है। दोपहर दो बजे तक किसी भी जिले से हिंंसा की कोई खबर नहीं थी।

धरने के हालात
रोहतक में सर्वाधिक करीब 400 लोग एक जगह धरने में शामिल हुए, जबकि कई जिलों में दोपहर तक प्रदर्शन में शामिल होने वालों की संख्या 40 से 80 के बीच ही रही। अगर, कहीं ऐसी जरूरत हुई तो तत्काल संबंधित एसपी को इस बारे में इत्तला दी जा रही है, ताकि हालात को पूरी तरह नियंत्रित रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed