फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates appearing for Haryana Teacher Eligibility Test will now receive two OMR sheets

एचटेट में बड़ा बदलाव: अब अभ्यर्थियों को मिलेगी 2 ओएमआर, साथ ले जा सकेंगे कार्बन कॉपी; नोटा का विकल्प जुड़ेगा

Thu, 27 Aug 2026 11:37 AM IST
Naveen संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 27 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

एचटेट को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड बदलाव करने की तैयारी में है। एचटेट के प्रश्नों के चार विकल्पों के साथ पांचवां विकल्प नोटा जोड़ने पर मंथन किया जा रहा है। परीक्षा के तुरंत बाद एक ओएमआर शीट अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकेंगे। जुलाई में हुई एचटेट परीक्षा की आपत्तियों पर एक्सपर्ट कमेटी से राय ली जा रही है।

विज्ञापन
Candidates appearing for Haryana Teacher Eligibility Test will now receive two OMR sheets
एचटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में अभ्यर्थियों को दो ओएमआर शीट मिलेंगी। इनमें एक ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी होगी, जिसे अभ्यर्थी परीक्षा के तुरंत बाद अपने साथ घर ले जा सकेगा। अभी तक एचटेट में केवल एक ओएमआर शीट का इस्तेमाल होता है। इसे बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित 100 रुपये शुल्क जमा कराने पर उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही एचटेट के प्रश्नों में दिए जाने वाले चार विकल्पों के साथ पांचवां विकल्प नोटा जोड़ने पर भी बोर्ड मंथन कर रहा है।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) की ओर से एचटेट-2026 परीक्षा 21 और 22 नवंबर को आयोजित कराने की तैयारी है। परीक्षा लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-3 (पीजीटी) के लिए होगी। नवंबर में होने वाली एचटेट परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी को दो ओएमआर शीट उपलब्ध कराने की तैयारी है। एक मूल ओएमआर शीट के नीचे उसकी कार्बन कॉपी होगी। अभ्यर्थी जब मूल शीट पर विकल्पों के गोले भरेगा तो कार्बन कॉपी पर भी वही विकल्प अंकित हो जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि, 20 प्रश्न खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित करने का नियम पहले की तरह लागू रहेगा। दो ओएमआर शीट का फायदा यह होगा कि अभ्यर्थी परीक्षा के तुरंत बाद कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेगा। इससे वह भरे गए विकल्पों का मिलान कर अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकेगा। साथ ही, किसी प्रश्न के विकल्प को लेकर आपत्ति होने पर वह तत्काल आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया अपना सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद अब एचटेट में भी होगा नोटा का विकल्प

अब तक नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प मतदान प्रक्रिया में इस्तेमाल होता आया है। इसी तर्ज पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचटेट की ओएमआर शीट में प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्पों के साथ पांचवां विकल्प नोटा जोड़ने पर विचार कर रहा है। यदि किसी अभ्यर्थी को लगे कि प्रश्न में दिए गए चारों विकल्प गलत हैं तो वह नोटा का विकल्प चुन सकेगा। यदि बाद में प्रश्न के चारों विकल्प गलत पाए जाते हैं तो नोटा चुनने वाले अभ्यर्थी को भी उस प्रश्न के अंक दिए जाने का प्रावधान किया जा सकता है। इससे प्रश्नों के गलत विकल्प होने की स्थिति में अभ्यर्थियों के हितों की सुरक्षा हो सकेगी।

एचटेट की आपत्तियों पर फिर ली जा रही एक्सपर्ट की राय

जुलाई 2026 में हुई एचटेट परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन कई अभ्यर्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में बोर्ड मुख्यालय के पास परीक्षा परिणाम और प्रश्नों से संबंधित कई आपत्तियां मैनुअल और ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराई जा रही हैं। बोर्ड ने इन आपत्तियों पर एक्सपर्ट कमेटी से राय लेने का निर्णय लिया है। कमेटी की राय के आधार पर आपत्तियों का उचित तरीके से निपटारा किया जाएगा।

अधिकारी के अनुसार

एचटेट परीक्षा 21 और 22 नवंबर को संभावित है। इस परीक्षा में व्यापक स्तर पर बदलाव करने की तैयारी है। इसके तहत अभ्यर्थी को दो ओएमआर शीट मिलेंगी और परीक्षा के तुरंत बाद एक शीट वह अपने साथ ले जा सकेगा। इसी तरह प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्पों के साथ पांचवां विकल्प नोटा जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है। यदि अभ्यर्थी चारों विकल्पों से संतुष्ट नहीं है तो वह नोटा का विकल्प चुन सकेगा। यदि चारों विकल्प गलत पाए जाते हैं तो नोटा चुनने वाले अभ्यर्थी को भी अंक देने का प्रावधान किया जाएगा। -शंकरलाल धूपड़, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed